दो लाश और 4 कप चाय..बाथरूम में मिली भाई-बहन की डेड बॉडी, कुछ और ही बयां करती है यह मर्डर मिस्ट्री

Published : Jun 10, 2020, 06:21 PM ISTUpdated : Jun 10, 2020, 07:54 PM IST
दो लाश और 4 कप चाय..बाथरूम में मिली भाई-बहन की डेड बॉडी, कुछ और ही बयां करती है यह मर्डर मिस्ट्री

सार

 दोनों की गला काटकर हत्या की गई है। इसके बाद आरोपी डेढ़ किलो सोना और छह हजार रुपए लेकर भाग गए। दोनों की पहचान बहन किरण और भाई सौरभ के रूप में की। दोनों की लाश बाथरूम के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं।    

औरंगाबाद. महाराष्ट्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक घर में सगे भाई और बहन की खून से लथपथ लाश मिली है। वहीं मौके पर चाय के चार कप मिले हैं। पुलिस ने सबूत इकट्ठा कर जांच कर दी है। पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

बाथरूम में इस हालत में पड़ी थीं लाशें
दरअसल, यह दर्दनाक वारदात औरंगाबाद शहर में मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई। जहां कुछ आरोपियों ने घर में घुसकर इस डबल मर्डर को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों की गला काटकर हत्या की गई है। इसके बाद आरोपी डेढ़ किलो सोना और छह हजार रुपए लेकर भाग गए। दोनों की पहचान बहन किरण और भाई सौरभ के रूप में हुई। उनकी लाश बाथरूम के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं।  

इस बात का फायदा उठाकर की हत्या
जानकारी के मुताबिक, जिस दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त घर में भाई-बहन थे। वहीं उनके माता-पिता और एक बहन गांव गए हुए थे। बता दें कि मृतक के पिता लालचंद खंडाडे अल्फाइन अस्पताल के पास एक घर में किराए पर रहते थे। उनका अक्सर खेती के काम से गांव आना जाना लगा रहता था।

चाय के चार कप से सुलझेगी हत्या की गुत्थी
मामले की जानकारी लगते डीसीपी मौके पर पुहंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से चाय के 4 कप मिलने से पुलिस को शक है कि हत्या करने वाले जान पहचान के लोग हो सकते हैं। जिसके चलते वह आसानी से घर में घुस गए। मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। 
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल