महाराष्ट्र में तीसरी लहर से भयावह हालात: सैंकड़ों डॉक्टर होने लगे संक्रमित, तो पुलिस वालों की होने लगीं मौतें

 शनिवार को 400 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। मुंबई के दो पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो गई है। संक्रमण की भयावह होती रफ्तार के बीच मुंबई में 120 इमारतों को सील कर रखा है। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 9, 2022 12:44 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन की वजह से आई तीसरी लहर अब बेकाबू होती दिख रही है। हालात अब भयावह होते दिखने लगे हैं। क्योंकि रोजाना जो मामले सामने आ रहे हैं वह बेहद डराने वाले हं। रज्य सरकार की तमाम पाबंदियों के बाद भी संक्रमण खतरनाक तरीके से पैर पसारने में लगा है। 400 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 48 घंटे में मुंबई के दो पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत भी हो गई है।

मुंबई दो पुलिस वालों की कोरोना से हुई मौत
दरअसल, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 41,434 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। जिसमें 13 मरीजों की मौतें भी दर्ज की गई हैं। वहीं मुंबई के दो पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो गई है। कोरोना संक्रमित हुए 57 साल के पुलिस उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसी तरह मुंबई पुलिस के मोटर परिवहन विभाग में कार्यरत पुलिस सहायक उप निरीक्षक महेंद्र भाटी का शनिवार की सुबह मौत हो गई।  मुंबई में कोरोना से हुई पुलिसकर्मियों की मौत की संख्या अब तक 125 हो चुकी है। मुंबई पुलिस टीम में फिलहाल 400 से अधिक ऐक्टिव कोरोना केस हैं। सहपुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और उपायुक्त भी कोरोना संक्रमित हो चुके हं।

Latest Videos

बीएमसी ने 120 इमारतों को किया सील
बता दें कि शनिवार को 400 से ज्यादा डॉक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है इनमें सायन अस्पताल के 104 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। संक्रमण की भयावह होती रफ्तार के बीच मुंबई में 120 इमारतों को सील कर रखा है। तो कई सोसाइटी में कुछ माकनों के फ्लोर के फ्लोर सील कर दिए हैं। कोरोना की कमर तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आदेश निकाल दिए हैं कि अब से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक घर से बाहर निकलने पर रोक रहेगी। सरकारी ऑफिस में विभाग प्रमुख की अनुमति के बिना किसी विजिटर को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारी काम करेंगे।  

संसद भवन में काम करने वाले 400 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित, देश में 1.41 लाख नए मरीज मिले

Bharat Biotech का दावा, कोरोना से लंबे समय तक रक्षा करता है COVAXIN का बूस्टर डोज, नहीं कोई नुकसान

Share this article
click me!

Latest Videos

हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts