नागपुर में दर्दनाक वारदात: युवक ने पत्नी, बेटा-बेटी, सास और भाभी की हत्या, फिर खुद भी फांसी पर लटक गया

Published : Jun 21, 2021, 07:39 PM IST
नागपुर में दर्दनाक वारदात: युवक ने पत्नी, बेटा-बेटी, सास और भाभी की हत्या, फिर खुद भी फांसी पर लटक गया

सार

यह दिल दहला देने वाली घटना नागपुर की तहसील पुलिस स्टेशन इलाके में घटी है। जिस शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है उसका नाम आलोक माथुरकर है। जिसने पहले अपनी पत्नी, बेटी, बेटे, सास और भाभी की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। 

नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही परिवार के लोगों को मौत के घाट उतारकर बाद में खुद ने भी खुदखुशी कर ली। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। शव को बरामद जांच-पड़ताल की जा रही है।

आरोपी ने पत्नी, बेटी, बेटे, सास और भाभी की हत्या
दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना नागपुर की तहसील पुलिस स्टेशन इलाके में घटी है। जिस शख्स ने इस वारदात को अंजाम दिया है उसका नाम आलोक माथुरकर है। जिसने पहले अपनी पत्नी, बेटी, बेटे, सास और भाभी की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। 

पुलिस जांच में सामने आई यह वजह
पुलिस ने जांच में सामने आया है कि आरोपी आलोक सिलाई का काम करता था। वह अपने पूरे परिवार के साथ एक किराए के घर में रहता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। लेकिन इसके बाद भी पुलिस हर एंगल पर जांच करने में जुट गई है।

ऐसे एक-एक करके उतारा मौत के घाट
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी ने बताया कि आरोपी आलोक ने पहले पत्नी विजया (40) और बेटी परी (14) का गला रेत दिया था। फिर बेटे साहिल (12) का गला घोंट दिया। इसके बाद वह पास में रहने वाली अपनी सास के सास लक्ष्मी बोबडे (55) के घर गया जहां उसने लक्ष्मी और अपनी एक रिश्तेदार अमीषा बोबडे (21) की हत्या कर दी।


 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में तेज बारिश-थंडरस्ट्रॉम अलर्ट, चलेंगी तूफानी हवाएं
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उमस-बादलों के बीच बदलता रहेगा मुंबई का मौसम, बारिश के आसार