मुंबई के ताड़देव इलाके में 20 मंजिला इमारत में आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान

Published : Jan 22, 2022, 08:44 AM ISTUpdated : Jan 22, 2022, 03:19 PM IST
मुंबई के ताड़देव इलाके में 20 मंजिला इमारत में आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान

सार

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है। इमारत में लेवल थ्री की आग लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि दमकल विभाग की 13 गाड़ियों की मदद से इसे काबू किया जा सका। हालांकि, इमारत में रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

मुंबई : मुंबई (Mumbai) के ताड़देव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास इमारत में लगी आग में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई बुरी तरह झुलस गए हैं। मरने वाले सभी सातों लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में से  5 लोगों की मौत नायर अस्पताल में हुई। एक की मौत कस्तूरबा अस्पताल और एक अन्य की भाटिया अस्पताल में मौत हुई। 

घायल अस्पताल में भर्ती
जानकारी के मुताबकि आग सुबह 7:30 बजे के आसपास लगी। जानकारी मिल रही है कि सबसे पहले आग बिल्डिंग के15वें फ्लोर पर लगी और बाद में ऊपर तक पहुंच गई। आग के कारण 19वां मंजिल सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। रेस्क्यू अभियान जारी है। आग से फैले धुएं की वजह से राहत कर्मियों को अंदर पहुंचने में दिक्कत आ रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मुआवजे का ऐलान
उधर, पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मुंबई के तारदेव में इमारत में आग लगने से जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए PMNRF से प्रत्येक को 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। पीएमओ की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। 

मुंबई सरकार भी देगी 5 लाख
वहीं, मृतकों के परिजनों को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पांच लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की गई है। वहीं घायलों के पूरे इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा है कि इस हादसे की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुंबई के संरक्षक मंत्री आदित्य ठाकरे और उपनगर के संरक्षक मंत्री असलम शेख इस पूरे मामले पर नजर रखेंगे।

इसे भी पढ़ें-मुंबई में लकड़ी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 8 गाड़ियां बुझाने में जुटीं

इसे भी पढ़ें-जब अचानक कपड़ा फैक्टरी से निकले लगी आग की लपटें और धुएं का गुबाह..आंखों के सामने ही करोड़ों का सामान जलकर खाक
 

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?
Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी