मुंबई पुलिस जवान की बहादुरी..समंदर में डूबती महिला को बचाने लगाई जान की बाजी, Video देख आप भी करेंगे सैल्यूट

Published : Jan 09, 2022, 10:02 PM ISTUpdated : Jan 09, 2022, 10:03 PM IST
मुंबई पुलिस जवान की बहादुरी..समंदर में डूबती महिला को बचाने लगाई जान की बाजी, Video देख आप भी करेंगे सैल्यूट

सार

महिला गेटवे ऑफ इंडिया के पास  एलिफेंटा जाने के लिए एक बोट में सवार हुई। लेकिन थोड़ी ही दूर जाने के बाद पानी की तेज लहरें बोट से टकराने लगी, जिससे बोट का बैलेंस बिगड़ गया और महिला समंदर में जा गिरी। 

मुंबई : पुलिस के एक जवान ने अपने जान की परवाह न करते हुए समंदर में डूब रही एक महिला को सुरक्षित बचा लिया है। मुंबई (Mumbai) पुलिस के इस जवान की बहादुरी देख वहां खड़े लोग सैल्यूट करने से खुद को रोक नहीं पाए। दरअसल, एक महिला गेटवे ऑफ इंडिया (Gateway of India) के पास  एलिफेंटा जाने के लिए एक बोट में सवार हुई। लेकिन थोड़ी ही दूर जाने के बाद पानी की तेज लहरें बोट से टकराने लगी, जिससे बोट लड़खड़ा गई और महिला समंदर में जा गिरी। जिसके बाद चारों तरफ उसे बचाने के लिए शोर सुनाई देने लगा।

जवान ने बचाई महिला की जान
लोगों की शोर सुन पुलिस का सागरी सुरक्षा फोर्स वहां पहुंच गया। पुलिस टीम ने स्पीड के साथ बोट लेकर उस जगह तक पहुंच गई जहां महिला बोट से गिर गई थी। कोलाबा पुलिस के एक जवान ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए रस्सी फेंका और महिला को अपनी ओर खींचा। महिला वह रस्सी पकड़ने में कामयाब हो गई। इस तरह वह जवान महिला को समंदर से ऊपर खींचने में कामयाब हो गया।

जवान की तारीफ
पुलिस जवान ने महिला को खींचकर ऊपर लाया और उसकी जान बचाई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिलीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक लड़की अब बिल्कुल स्वस्थ्य है। वहीं जवान की इस बहादुरी के बाद लोगों ने उसकी खूब तारीफ की। महिला ने भी जान बचाने के लिए पुलिसकर्मी का शुक्रियादा किया।

 

कई बार हो चुकी हैं ऐसे हादसे
बता दें कि गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई का सबसे फेमस टूरिस्ट प्लेस है। यहां देशभर से कई लोग घूमने आते रहते हैं। ये महिला भी यहां घूमने आई थी। कुछ दिन पहले भी यहीं एक महिला समुद्र में जा गिरी थी। जिसके बाद वहीं खड़े एक फोटोग्राफर ने महिला को पानी में गिरते देख लिया, जिसके बाद उसने महिला को बचा लिया था।

इसे भी पढ़ें-Maharashtra में कोरोना संक्रमण ने फिर डराया, मुंबई में थोड़ी राहत, तीन दिन बाद 4% घटे नए केस

इसे भी पढ़ें-शाहरुख खान के बंगले को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, खुद को सैनिक बताकर किया था पुलिस को फोन

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत
Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा