Maharashtra में कोरोना संक्रमण ने फिर डराया, मुंबई में थोड़ी राहत, तीन दिन बाद 4% घटे नए केस

Published : Jan 09, 2022, 09:24 PM ISTUpdated : Jan 09, 2022, 09:36 PM IST
Maharashtra में कोरोना संक्रमण ने फिर डराया, मुंबई में थोड़ी राहत,  तीन दिन बाद 4% घटे नए केस

सार

मुंबई में शनिवार के मुकाबले रविवार को कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिली है। शनिवार को यह आंकड़ा 20 हजार 318 केस था। जबकि उससे एक दिन पहले शुक्रवार को 20 हजार 971 संक्रमित मिले थे।

मुंबई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। हर दिन नए केस रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। राज्य में 44,388 नए केस आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। अकेले मुंबई में ही 24 घंटे रविवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 19, 474 पहुंच गया। जबकि 7 लोगों को जान गंवानी पड़ी। राहत की बात ये है कि मुंबई में शनिवार के मुकाबले रविवार को कोरोना के मामलों में थोड़ी कमी देखने को मिली है। शनिवार को यह आंकड़ा 20 हजार 318 केस था। जबकि उससे एक दिन पहले शुक्रवार को 20 हजार 971 संक्रमित मिले थे।

राज्य के हालात
महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले 24 घंटों के राज्य में 44,388 नए मामले सामने आए हैं। नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के भी 207 मरीज मिले हैं। इनमें से 155 की रिपोर्ट बीजे मेडिकल कॉलेज और 52 की रिपोर्ट नेशनल इंस्टीट्यूट ने दी है। राज्य में में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 2 लाख 2 हजार 259 हो गई है। महाराष्ट्र में शनिवार को 41,434 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे। जिसमें 13 मरीजों की मौतें भी दर्ज की गई हैं। 

मुंबई में एक हफ्ते का आंकड़ा
9 जनवरी - 19, 474 
8 जनवरी- 20,318
7 जनवरी- 20,971
6 जनवरी- 20,181
5 जनवरी- 15,166
4 जनवरी- 10,860
3 जनवरी- 8,082

पुलिसकर्मी भी संक्रमण की चपेट में
शनिवार को मुंबई के दो पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो गई। कोरोना संक्रमित हुए 57 साल के पुलिस उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसी तरह मुंबई पुलिस के मोटर परिवहन विभाग में कार्यरत पुलिस सहायक उप निरीक्षक महेंद्र भाटी का शनिवार की सुबह मौत हो गई। मुंबई में कोरोना से हुई पुलिसकर्मियों की मौत की संख्या अब तक 125 हो चुकी है। मुंबई पुलिस टीम में फिलहाल 400 से अधिक ऐक्टिव कोरोना केस हैं। सहपुलिस आयुक्त, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और उपायुक्त भी कोरोना संक्रमित हो चुके हं।

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र में तीसरी लहर से भयावह हालात: सैंकड़ों डॉक्टर होने लगे संक्रमित, तो पुलिस वालों की होने लगीं मौतें

इसे भी पढ़ें-Corona संक्रमण बढ़ने पर महाराष्ट्र में लगी सख्त पाबंदियां, 15 फरवरी तक स्कूल बंद

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत