मुंबई में शराब पीकर 3 लड़कियों ने किया शर्मनाक कांड: पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, फटे कपड़ों की हद पार

Published : Mar 25, 2022, 01:40 PM ISTUpdated : Mar 25, 2022, 02:10 PM IST
मुंबई में शराब पीकर 3 लड़कियों ने किया शर्मनाक कांड: पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ा, फटे कपड़ों की हद पार

सार

मायानगरी मुंबई में तीन लड़कियों ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया। तीनों ने मिलकर पहले तो ओला कैब ड्राइवर से कार छीनीं, फिर उसके साथ बदतमीजी की। इसके बाद पुलिसवालों से भी गालीगलौज करते हुए उनसे बदसलूकी पर उतर आईं।

मुंबई (महाराष्ट्र). देशभर से आए दिन बीच सड़क पर लड़कियों की बदसलूकी के वीडियो सामने आते रहते हैं। जहां वो नशे में धुत्त होकर हाई वोल्टेज ड्रामा करती दिखती हैं। कुछ इसी तरह का मामला मुंबई से सामने आया है। जहां तीन सहेलियों ने मिलकर बीच सड़क जमकर हंगामा किया। इन लड़कियों ने पहले तो एक कैब ड्राइवर के साथ बदमतीजी की, फिर पुलिस के साथ गालीगलौज करते हुए उनकी कॉलर तक पकड़ ली।

जबरन कार में बैठकर करने लगीं बदमतीजी
दरअसल, यह मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। जहां तीन लड़कियों ने शराब के नशे में मुंबई की सड़कों पर जमकर बवाल काटा। इन युवतियों ने पहले तो एक ओला कार के ड्राइवर से बदतमीजी की। फिर उसे कार से बाहर निकालते हुए जबरन अंदर बैठ गईं। उसके साथ गालीगलौज की और कार में तोड़फोड़ भी की गई।

मुबई पुलिस के साथ भी की बदसलूकी
लड़कियों के हंगामा का पता जब स्थानीय पुलिस को पता चला तो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन ये लड़कियों शराब के नशे में इस तरह चूर थीं कि वह उनके साथ भी बदसलूकी करने लगीं। पुलिसवालों से धक्कामुक्की करते हुए उनकी कॉलर तक पकड़ ली। तीनों अपना होश गंवा बैठी थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि तीनों लड़िकयां फटे कपड़े पहने हुई थीं और राह चलते लोगों को छेड़ते हुए गालीगिलौज कर रही थीं। उनकी इस बदतमीजी का विडियो कैब ड्राइवर ने खुद अपने मोबाइल से बनाया है। जो अब सोशल मीडिया पर कापी वायरल भी हो रहा है।  इसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीनों पर कार्रवाई की है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CCTV में दिखी अजीब हरकत-शादी में आए विदेशी मेहमान की मौत का सच क्या है?
Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी