
मुंबई. महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत बड़ी उथल-पुथल मची हुई है, कैसे शिवसेना सरकार के कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे अपनी ही पार्टी और सरकार के खिलाफ बागी हो गए हैं। शिंदे 30 विधायकों के साथ गुजरात चले गए हैं। वह इन विधायकों के साथ सूरत की एक होटल में रुके हुए हैं। इसी बीच शिवसेना के एक विधायक नितिन देशमुख की पत्नी प्रांजलि देशमुख ने पति के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। प्रांजलि ने कहा कि उनके पति और शिंदे के बीच नोकझोंक चल रही थी, जिसके बाद से ही मेरे पति नितिन लापता हैं।
पत्नी ने कहा-हमारे विधायक पति की जान को है खतरा
दरअसल, विधायक नितिन देशमुख की पत्नी प्रांजलि देशमुख पति के लापता होने की शिकायत अकोला जिले के सिविल लाइन्स पुलिस थाने में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत के जरिए कहा-मेरे पति सोमवार रात से गायब हैं, उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। रात से फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस से विनती है कि उनका जल्द पता लगाए। साथ ही विधायक पति की जान को खतरा भी बताया है।
अनिल देशमुख और एकनाथ शिंदे की हुई थी बहस
प्रांजलि ने शिकायत में कहा है कि उनके पति और एकनाथ शिंदे के बीच नोकझोंक हुई थी, जिसके बाद से ही नितिन देशमुख गायब हैं और उनका फोन भी नहीं लग रहा है। साथ ही विधायक पति की जान को खतरा भी बताया है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी कहा कि उनके 9 विधायकों का अपहरण किया गया है। जल्द ही मुंबई पुलिस उनको लेने के लिए गुजरात जाएगी।
सूरत के अस्पताल में भर्ती हैं विधायक अनिल देशमुख
वहीं यह भी खबर सामने आई है कि शिवसेना अनिल देशमुख की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। सूरत के होटल में ठहरने के दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद देशमुख को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि देशमुख अकोला से शिवसेना विधायक हैं।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।