ढाई साल के फॉर्मूले पर बन सकती है बात, पहले शिवसेना फिर NCP का होगा मुख्यमंत्री

Published : Nov 20, 2019, 10:48 PM IST
ढाई साल के फॉर्मूले पर बन सकती है बात, पहले शिवसेना फिर NCP का होगा मुख्यमंत्री

सार

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का पद शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच बारी बारी से साझा किया जाएगा। पहले ढाई साल मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा और उसके बाद के ढाई साल में यह पद राकांपा को मिलेगा।

नई दिल्ली. महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का पद शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच बारी बारी से साझा किया जाएगा। पहले ढाई साल मुख्यमंत्री शिवसेना का होगा और उसके बाद के ढाई साल में यह पद राकांपा को मिलेगा। राकांपा सूत्रों ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी। कांग्रेस के पास पूरे पांच साल के लिए उप मुख्यमंत्री का पद रहने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इससे कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेताओं की मैराथन बैठक के बाद दोनों पार्टियों ने ऐलान किया कि वे जल्द ही राज्य में शिवसेना के साथ मिलकर नयी सरकर का गठन करेंगे। गत 24 अक्टूबर को राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद यह पहली बार है कि कांग्रेस और राकांपा ने खुलकर यह घोषणा की है कि वे महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं।

राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास पर दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि चर्चा सकारात्मक रही और जल्द ही नयी सरकार का गठन हो जाएगा। राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चव्हाण ने कहा कि चर्चा अभी एक-दो दिन और चलेगी। चव्हाण ने कहा, ‘‘आज की चर्चा सकारात्मक रही। अभी कुछ चीजों पर चर्चा होनी है। अगले एक-दो दिनों में और चर्चा होगी। हम महाराष्ट्र को एक स्थिर सरकार देने की आशा करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि जल्द ही तीनों पार्टियों की सरकार के गठन के बारे में घोषणा की जाएगी।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

छा गई बेटीः 1 साल 9 महीने की वेदा, 100 मीटर तैरकर बनी सबसे छोटी तैराक
महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक वाहन वालों के लिए खुशखबरी, E-Vehicle का टोल होगा माफ