पुलिस हिरासत में युवक की मौत, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Published : Oct 29, 2019, 08:28 PM IST
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, पांच पुलिसकर्मी निलंबित

सार

मुंबई में 26 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में मंगलवार को पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

मुंबई. मुंबई में 26 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से पुलिस हिरासत में हुई मौत के मामले में मंगलवार को पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सियोन इलाके का निवासी विजय सिंह एक दवा कंपनी में चिकित्सक प्रतिनिधि (एमआर) के रूप में काम करता था। उसे एक हमले के संबंध में पूछताछ के लिये हिरासत में वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने में रखा गया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

5 पुलिसकर्मी हुए निलंबित 
मृतक के परिवार के सदस्यों और दोस्तों का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, "घटना की जांच के बाद वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने के एक निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।" उन्होंने कहा कि इस मामले को हिरासत में हुई मौत के मामले की तरह लिया जा रहा है और अपराध शाखा ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया।

इस बीच, मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने वडाला ट्रक टर्मिनल पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की मांग की। पुलिस के अनुसार सिंह ने छाती में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसे रिहा कर दिया गया, लेकिन वह पुलिस थाने के दरवाजे पर गिर गया।

वहीं, सिंह के साथ रहे उनके दोस्त अंकित मिश्रा ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद अफसर और सिपाही ने उसकी पिटाई की और मांगने पर पानी तक नहीं दिया। मिश्रा ने आरोप लगाया कि जब वह दर्द के कारण बोलने की स्थिति में भी नहीं रहा तो ड्यूटी पर मौजूद अफसर ने बाहर थाने में सिंह का इंतजार कर रहे परिजनों से एक कैब बुलाकर उसे अस्पताल ले जाने को कहा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Airport: मार्च 2027 से 12 इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ानें होंगी शिफ्ट, जानें वजह
PM Modi-Sharad Pawar Call: 'सुप्रिया अब तैयार हैं', मोदी ने ऐसा क्यों कहा, क्या है बड़ा सियासी प्लान?