
मुंबई। हंसी-मजाक या खेल-खेल में कई बार ऐसे हादसे हो जाते हैं, जिसके चलते इंसान की जान तक चली जाती है। महाराष्ट्र के धुले जिले से ऐसी ही घटना की जानकारी सामने आई है। यहां मेटल डस्ट साफ करने के नाम पर एक मजदूर के प्राइवेट पार्ट में उसके साथी ने एयर प्रेशर पंप का पाइप डाल दिया। अंदरूनी चोटों के चलते मजदूर की मौत हो गई।
मृतक की पहचान तुषार सदाशिव निकुंभ के रूप में हुई है। उसकी उम्र 20 साल थी। निकुंभ मुंबई से करीब 325 किलोमीटर दूर धुले जिले के सकरी तहसील के निजामपुर में एक निजी फर्म में काम करता था। रविवार दोपहर को उसके साथ घटना हुई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
एयर प्रेशर पंप की मदद से मेटल डस्ट साफ करता था मजदूर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक जिस कंपनी में काम करता था वह इंटिग्रेटेड इंजीनियरिंग सर्विसेज मुहैया करती है। कंपनी में काम के दौरान मजदूरों के शरीर और कपड़े पर मेटल डस्ट जम जाता है। मजदूर काम से छुट्टी मिलने पर एयर प्रेशर पंप की मदद से अपने शरीर और कपड़े पर जमे मेटल डस्ट को हटाते थे।
यह भी पढ़ें- 100 करोड़ की वसूली के आरोप में एक साल से जेल में बंद अनिल देशमुख को HC से मिली बेल, लेकिन फिर फंसा पेंच
रविवार दोपहर को निकुंभ रोज की तरह अपने शरीर और कपड़े से एयर प्रेशर पंप की मदद से डस्ट हटा रहा था। इसी दौरान एक सहकर्मी ने उसे पकड़ लिया और एयर प्रेशर पंप के पाइप को उसके प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। हवा के दबाव से निकुंभ के आंत और अन्य महत्वपूर्ण अंग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। निकुंभ को पहले नंदुरबार के एक अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसे गुजरात के सूरत के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके 28 साल के सहकर्मी को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में छात्रों से भरी बस पलटी, लोनावाला पिकनिक मनाने गए थे, दो की मौत, 40 से अधिक छात्र-छात्रा घायल
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।