15 साल की लड़की से पहले बलात्कार किया फिर गला घोंटकर मार डाला, सौतेले पिता पर शक की सुई

महाराष्ट्र के पुणे में 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई पुलिस को उसके सौतेले पिता पर संदेह है और उसकी तलाश की जा रही है

Asianet News Hindi | Published : Dec 13, 2019 10:35 AM IST

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया गया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को उसके सौतेले पिता पर संदेह है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता का शव बृहस्पतिवार शाम को उसकी बहन ने पिंपरी चिंचवाड़ में दापोडी में उनके घर में देखा।

पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका और उसके पति का बृहस्पतिवार सुबह कुछ घरेलू मुद्दे को लेकर झगड़ा हो गया था। पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी जिसके बाद महिला ने उसे उसकी बेटियों से दूर रहने को कहा था।

Latest Videos

आरोपी ऑटो रिक्शा चलाता है

भोसरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, ''शाम को मृतका की बहन घर आई और उसने बाहर से दरवाजा बंद पाया। दरवाजा तोड़ने के बाद उसने 15 वर्षीय अपनी बहन को मृत पाया।'' उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर फरार आरोपी के खिलाफ शुरुआत में हत्या का मामला दर्ज किया गया आरोपी ऑटो रिक्शा चलाता है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई और इस बात के भी संकेत मिले कि लड़की से बलात्कार किया गया होगा।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और पोक्सो कानून की अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

Share this article
click me!

Latest Videos

पति है सामने तो भूलकर भी न करें ये 4 काम #Shorts
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया