'भाईजान' से मिलने 1100 किमी साइकिल चलाकर पहुंचा शख्स, फैंस बोले- ये है असली दीवानगी

Published : Jan 03, 2023, 08:47 AM IST
'भाईजान' से मिलने 1100 किमी साइकिल चलाकर पहुंचा शख्स, फैंस बोले- ये है असली दीवानगी

सार

एक्टर सलमान खान का एक फैन जबलपुर से मुंबई उनसे मिलने पहुंचा। पूरे 1100 किमी का सफर इस फैन ने साइकिल से तय किया। 

मुंबई(Maharashtra).  अपने हीरो के लिए किसी फैंस का समर्पण उत्साह कोई नई बात नही है। लेकिन मुंबई में एक फैंस की ऐसी दीवानगी सामने आई है जिसे देखकर लोग उसके कायल हो गए हैं। दरअसल एक्टर सलमान खान का एक फैन जबलपुर से मुंबई उनसे मिलने पहुंचा। पूरे 1100 किमी का सफर इस फैन ने साइकिल से तय किया। सलमान ने भी अपने इस फैन के भावनाओं की कद्र किया। वह खुद उससे मिले और सेल्फी ली।

गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में 57वां जन्मदिन मनाया और दुनिया भर में अपने फैंस से अपार प्यार और शुभकामनाएं पाईं। अब उनके फैंस नहीं बल्कि दीवानों में एक नया नाम सामने आया है। यह फैन खुद को सलमान खान का 'दीवाना' कहता है और उसने अपनी साइकिल पर एक बोर्ड लगा था, जिस पर लिखा था, 'चलो उनको दुआएं देते चलें। जबलपुर से मुंबई, दीवाना मैं चला।' सलमान खान ने भी उनके साथ तस्वीर क्लिक कर फैन की ख्वाहिश पूरी की। बॉलीवुड के भाईजान का प्यारा और इस फैन की दीवानगी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफें
इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपने प्यार की बौछार कर दी है। एक फैन ने कमेंट किया, 'भाई की दीवानगी'। एक अन्य प्रशंसक ने कहा, बॉलीवुड में सलमान खान के सबसे वफादार और दीवानगी टाइप प्रशंसक हैं। वहीं कुछ लोग इस  'सलमान के दीवाने' को नंबर 1 फैन का टैग दे रहे हैं।

जल्द ही इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान

सलमान खान की आने वाली फिल्मों की बात करें तो उन्होंने हाल ही में 'किसी का भाई किसी की जान' की शूटिंग पूरी की है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन से भरपूर एंटरटेनर है और इसमें पूजा हेगड़े और वेंकटेश दग्गुबाती भी मुख्य भूमिका में हैं। शहनाज गिल, पलक तिवारी और विजेंदर सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म अब ईद 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा सलमान खान ने कुछ समय पहले ही अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म `टाइगर 3` की नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया है, जो पहले 23 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली थी और अब 2023 में दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत
Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा