खौफनाक मर्डर: एकतरफा प्यार में सनकी ने 14 साल की लड़की को बीच सड़क पर रोका, चाकू घोंपकर मार डाला

पुलिस का कहना है कि लड़की कक्षा आठ में पढ़ती थी। उसके दूर के रिश्तेदार ने एकतरफा प्यार (One Sided Love) के कारण हत्या की है। लड़की कबड्डी (kabaddi) की प्रैक्टिस करने के दौरान ग्राउंड पर जा रही थी, तभी घटना को अंजाम दिया। आरोपी लड़के के साथ दो अन्य नाबालिग भी थे। घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ लिया। मुख्य आरोपी फरार है। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 13, 2021 2:12 AM IST

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे (Pune) शहर में मंगलवार शाम दिलदहला देने वाली घटना हुई। यहां बीच सड़क पर 14 साल की लड़की को रोका गया, फिर चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या (Murder) कर दी गई। घटना को तीन लड़कों ने अंजाम दिया। इनमें एक लड़का नाबालिग लड़की से एकतरफा प्यार (One Sided Love) करता था। लड़की कबड्डी की प्रैक्टिस करने के लिए जा रही थी। 

पुलिस के मुताबिक,  लड़की कक्षा 8वीं में पढ़ती थी। उसके दूर के रिश्तेदार ने एकतरफा प्यार के कारण हत्या की है। घटना के कुछ घंटे बाद आरोपियों में से दो नाबालिगों को पकड़ लिया गया। बिबेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील जावरे ने बताया कि लड़की रोज की तरह मंगलवार शाम करीब 5.45 बजे कबड्डी की प्रैक्टिस करने के लिए बिबेवाडी इलाके के यश लॉन में जा रही थी। जब वह लॉन के पास दोस्तों के साथ खड़ी थी, तभी एक बाइक पर सवार तीन लड़के पहुंचे। इनमें एक 22 साल का लड़का था। जबकि दो नाबालिग थे। 

इश्क का खौफनाक अंत: बीवी के प्रेमी के टुकड़े-टुकड़े किए, खोपड़ी और धड़ अलग-अलग फेंके, क्लू था टैटू

हमले में लहूलुहान होकर सड़क पर गिरी लड़की, मौके पर मौत
आरोपियों में से एक बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि 22 साल लड़के समेत नाबालिग ने लड़की को घेर लिया और उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने लड़की के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। वह सड़क पर ही लहूलुहान हालत में गिर गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना ने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस पहुंची और हमलावरों की तलाश में नाकेबंदी की। पुलिस ने दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार है।

एकतरफा प्यार में खौफनाक कदम: सनकी ने सरेआम लड़की पर गोलियां चलाईं, फिर खुद को दी दर्दनाक मौत

पहले लड़की के घर रहता था दूर का रिश्तेदार, गंदी हरकतें होने से भगा दिया था
पुलिस का कहना था कि 22 साल का आरोपी शुभम भागवत लड़की का दूर का रिश्तेदार है और वह उसके घर पर रहता था। उसे लड़की से एकतरफा प्यार हो गया था, इसलिए लड़की के माता-पिता ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा था। पुलिस उपायुक्त (जोन-5) नम्रता पाटिल ने कहा कि उन्हें मौके से एक पिस्टल मिली है जो एक खिलौना बंदूक की तरह दिखती है। पाटिल ने कहा कि पुलिस इसकी जांच कर रही है। इस मामले में पुणे जिले के प्रभारी मंत्री और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने घटना पर दुख जताया और पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।

Share this article
click me!