खिलाने के बहाने डेढ़ साल की बच्ची को गोद में उठाकर ले गया हैवान, फिर दादी की गोद में फेंककर भाग गया

Published : Jan 04, 2020, 06:11 PM ISTUpdated : Jan 04, 2020, 06:12 PM IST
खिलाने के बहाने डेढ़ साल की बच्ची को गोद में उठाकर ले गया हैवान, फिर दादी की गोद में फेंककर भाग गया

सार

हरियाणा के फरीदाबाद में एक अबोध बच्ची के संग रेप का शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोपी बच्ची का पड़ोसी है और मजदूरी करता है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।  

फरीदाबाद, हरियाणा. 22 साल के एक पड़ोसी ने इंसानियत को तार-तार कर दिया। उसने अपने पड़ोसी के अबोध बच्ची से दरिंदगी कर दी। इतना ही नहीं, शर्मनाक घटना के बाद वो बच्ची को दादी की गोद में फेंककर भाग गया। आरोपी ने बच्ची की दादी के संग मारपीट भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि कहीं उसने इससे पहले भी तो ऐसी घटनाओं को अंजाम तो नहीं दिया।


बेहोशी की हालत में बच्ची को छोड़कर भागा था...
आरोपी का नाम किशोर है। वो बच्ची के पड़ोस में रहता है और मजदूरी करता है। आरोपी बच्ची को खिलाने के बहाने गोद में उठाकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद वो कंधे पर लादकर बच्ची को लेकर लौटा। उसने बच्ची को उसकी दादी की गोद में पटका और जाने लगा। तब बच्ची को ब्लीडिंग हो रही थी। बच्ची उस वक्त बेहोश भी थी। इस पर बच्ची की दादी ने आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ की। इस पर आरोपी बौखला गया और दादी के साथ मारपीट करके भाग गया। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया गया। घटना शुक्रवार रात 8 बजे की है। हालांकि पहले परिजनों को नहीं मालूम था कि बच्ची के साथ रेप हुआ है। जब वे उसे सिविल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, तब जांच के बाद इसका खुलासा हुआ। रात करीब डेढ़ बजे बच्ची को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरगंज हॉस्पिटल रेफर किया गया है। इस घटना के विरोध में गुस्साए लोगों ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। वे आरोपी को फांसी देने पर अड़े हुए थे।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video