
मुंबई. यह शॉकिंग कहानी रिश्ते को कलंकित करने से जुड़ी है। एक मां अपनी ही बेटी के लिए हैवान साबित हो गई। यही नहीं, लड़की के भाई ने भी उसकी इज्जत बचाने के बजाय खुद भी इज्जत तार-तार कर दी। मां और भाई ने मिलकर इस नाबालिग की शादी भी जबर्दस्ती करा दी थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी सगी मां ने उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में उतार दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने लड़की की मां, उसके भाई और पति सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अप्रैल में कर दी थी जबर्दस्ती शादी
लड़की ने बताया कि पिछले साल अप्रैल में उसकी जबर्दस्ती शादी करा दी गई थी। तब वो नाबालिग थी। शादी के बाद पति उसके साथ जोर-जबर्दस्ती से संबंध बनाता था। अगर वो मना करती, तो उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती थी। रोज-रोज की मारपीट से परेशान होकर लड़की अपनी मां के पास आ गई। उसने सोचा कि मां उसकी मदद करेगी, लेकिन यहां भी उसका शोषण किया गया। घर आने के कुछ दिनों बाद ही मां ने उसे जबर्दस्ती वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। उसका भाई मदद के बजाय उसके साथ रेप करने लगा। आखिरकार परेशान होकर वो पुलिस में शिकायत करने पहुंची।
60 साल के आदमी के पास भेजा
पीड़िता ने बताया कि उसकी मां पैसों के लिए इतना गिर गई कि उसे एक दिन 60 साल के आदमी के पास भेज दिया। पीड़िता का भाई उसे चुप रहने के लिए लगातार धमकियां दे रहा था। पुलिस ने IPC की विभिन्न धाराओं के तहत रेप, अप्राकृति अपराध, पॉस्को, अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम और बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।