बेटे की हरकतें पिता को नहीं थी पसंद, रच दी एक साजिश

बाप ने बेटे की हरकतें पसंद न आने के कारण उसकी हत्या कर दी। रोज होती थी दोनों की लड़ाई। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 24, 2019 8:37 AM IST / Updated: Jul 24 2019, 02:10 PM IST

मुंबई:  मुंबई के ओशिवारा इलाके में अपने अपार्टमेंट के अंदर एक 30 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि बाप बेटे के बीच हुए विवाद के चलते बाप ने अपने बेटे को गोली मार दी। घटना की सूचना शाम करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को दी गई। घायल को कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान विक्की गंजी के रूप में हुई है जो अपने पिता के साथ नर्मदा बिल्डिंग में फ्लैट नंबर 311 में रहता था। पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।


सीसीटीवी ने खोली पोल

Latest Videos

 पिता पर संदेह होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की जिसमें सारे सबूत उनके खिलाफ मिले । स्कूटी से हथियार बरामद किया गया जिससे हत्या हुई थी और उसे अवैध रूप से रखा गया था। पुलिस ने यह भी कहा कि अपने बेटे को अस्पताल ले जाने के बजाय, उसके पिता ओशिवारा पुलिस स्टेशन गए यह बताने के लिए कि विक्की को गोली लगने से मृत पाया गया है। बाद में सीसीटीवी से सब सच पता चल गया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूतों को नष्ट करना) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।विक्की अपने भाई, 31 वर्षीय रॉकी और उनके पिता के साथ रहता था। रॉकी एक निजी फर्म के साथ काम करता है। उन्हें मामले में शिकायतकर्ता बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, बाप-बेटे  के बीच बनती नहीं थी और कई मुद्दों पर अक्सर झगड़े होते थे। विक्की इस साल जनवरी से बेरोजगार था और हमेशा घर पर रहता था। वह एक ड्रग एब्यूजर भी था, जो उसके पिता को पसंद नहीं था। यही कारण हत्या की वजह बने। " 
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Navratri 2024 : ये हैं मां दुर्गा के 108 नाम, नवरात्रि में 9 दिन करें इनका जाप
Pitra Paksha में महिलाओं को नहीं करने चाहिए 6 काम
राहुल ने बताई विपक्ष की पावर कहा- पहले जैसे नहीं रहे मोदी #Shorts
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
सिर्फ 2 किताबें और... 12वीं पास लड़के ने छाप डाले 22000 Cr. । Dinesh Thakkar