घाटकोपर में चल रहा था अवैध ऑर्केस्ट्रा बार, पुलिस की छापेमारी ने 23 को पकड़ा, कई पीड़िताओ को बचाया

Published : Nov 11, 2022, 06:48 PM ISTUpdated : Nov 11, 2022, 07:11 PM IST
घाटकोपर में चल रहा था अवैध ऑर्केस्ट्रा बार, पुलिस की छापेमारी ने 23 को पकड़ा, कई पीड़िताओ को बचाया

सार

महाराष्ट्र के मुंबई जिले में पुलिस को सीक्रेट इंटेल मिली की घाटकोपर में स्थित एक बार को  अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने वहां छापेमारी कर कई आरोपियों को अरेस्ट किया। इस हालत महिलाओं  को रेस्क्यू किया।

मुंबई (mumbai). महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई जिसे देश की मायानगरी के नाम से जाना जाता है। जहां हर दिन लाखों लोग एक सपना लेकर आते है। जिसमें से कुछ के सपने पूरे होते है तो कुछ का जीवन यहां की दोड़भाग में ही खत्म हो जाता है। यहां जितनी चमक है उतनी ही काली दुनिया भी है। यहां कई अपराध पनप रहे है। जहां पुलिस को काली कमाई करने के साथ महिलाओं के साथ अत्याचार की सीक्रेट जानकारी मिलने पर एक बार पर छापेमारी कर कई आरोपियों को अरेस्ट करने के साथ महिलाओं को रेस्क्यू कराया।

रेड मे पकड़ाए 23 लोग, 13 पीड़िताओं को बचाया
मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने जानकारी देते बताया कि घाटकोपर इलाके के पंत नगर में 90 फीट रोड पर एक अवैध बार के संचालित होने की जानकारी मिली। जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रात के करीब 11:30 बजे छापेमारी की। वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि बार में 13 से ज्यादा लड़किया बार में डांस कर रही थी। जबकि इतने ही ग्राहक वहां पर मौजूद थे। पुलिस रेड का पता चलने के बाद सभी आरोपी लड़कियों को केबिन के नीचे छुपाने लगे। पुलिस ने वहां से एक बार मैनेजर, कैशियर के साथ वहां काम कर रहे 7 वेटर और करीब 13 कस्टमरों को अरेस्ट किया। इसके साथ  ही पुलिस को वहां से रेड के दौरान करीब 37 हजार 760 रूपए, कुछ कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रानिक गैजेट बरामद हुए। पुलिस ने इनको जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। 

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि बार, रेस्तां के साथ आरोपियों के ऊपर आईपीसी की धाराओं के साथ ही साथ महाराष्ट्र अश्लील डांस प्रोहेबिसन एक्ट और महिला की गरिमा रक्षा अधिनियम 2016 के तहत केस  दर्ज किया गया साथ ही 13 महिलाओं को वहां से रेस्क्यू कराया गया।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ashok Kharat Case: अशोक खरात केस में नया मोड़, अहम गवाह की मौत ने खड़े किए सवाल
19 Minute 34 Second Video के बाद अमरावती कांड से बवाल, 180 लड़कियों को फंसा वायरल किए 380 वीडियो