देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता का वीडियो वायरल, घंटे भर में लाखों लोगों ने देखा...आप भी देखिए ये चैलेंज

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का पंजाबी गाने पर डांस करते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे उन्होंने खुद पोस्ट किया है। इसमें उनके बोल्ड लुक और डांस को लोग काफी फंसद कर रहे हैं। 

Arvind Raghuwanshi | Published : Jan 9, 2023 1:44 PM IST / Updated: Jan 09 2023, 07:26 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र में बेजीपी के कद्दवार नेता और प्रदेश के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। उनके दिए बयान और शेयर किए वीडियो अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अब एक बार फिर वह सुर्खियों में हैं। इस बार अमृता फडणवीस ने डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें उनके बोल्ड लुक और डांस को लोग काफी फंसद कर रहे हैं। वहीं उन्होंने लोगों को एक चैलेंज भी दिया है। 

 पंजाबी गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं डिप्टी सीएम की वाइफ
दरअसल, अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रील्स बनाकर शेयर करती रहती हैं। अब इसी क्रम में उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पेज पर एक क्लिप शेयर की है। बता दें कि  6 जनवरी को उनका नया गाना 'मूड बना लिया' रिलीज हुआ है। इस गाने को खुद अमृता ने अपनी आवाज दी है। खास बात यह है कि अमृता ने पहली बार पंजाबी में गाना गया है। उनके गाने के बोल हैं- अज मैं मूड बणा लेया...।  जिसमें वह थिरकती नजर आ रही हैं।

Latest Videos

घंटे भर में ही लाखों व्यूज...बोल्ड लुक की हो रही चर्चा
अमृता फडणवीस के रिलीज हुइ इस गाने को घंटे भर में ही लाखों व्यूज मिल गए। गाने के टीजर में इसे बैचलरेट एंदम ऑफ द ईयर बताया गया है। गाने के डांस के साथ उनके बोल्ड लुक की भी चर्चा है। वह अमृत काले रंग के पहनावे में एक मॉडल की तरह दिख रही हैं। अमृता फडणवीस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को  Hookstep Challenge दिया है। उन्होंने लोगों को कहा हैकि वो भी इस गाने पर डांस करते हुए वीडियो पोस्ट करें। 

अब तक 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके
बता दें कि अमृता फडणवीस के इस गाने और डांस ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यूट्यूब में अब तक 2.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने मीत ब्रोस के साथ गाने के टीजर को जारी करते हुए दावा किया था कि यह बिगेस्ट बैचलरेट एंदम ऑफ द इयर होगा। अमृता फडणवीस वैसे तो अपने आप को सोशल वर्कर और बैंकर बताती है, लेकिन सिंगिंग और डांसिंग उनको पसंद है।
वो अब तक इसी तरह के सोशल मीडिया पर कई गाने रिलीज कर चुकी हैं। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ