मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर परमबीर सिंह ने संजय बर्वे का फैसला पलटा

Published : Mar 04, 2020, 06:53 PM IST
मुंबई पुलिस के नए कमिश्नर परमबीर सिंह ने संजय बर्वे का फैसला पलटा

सार

मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने अपने पूर्ववर्ती संजय बार्वे के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें उन 12 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया था

मुंबई: मुंबई पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने अपने पूर्ववर्ती संजय बार्वे के उस आदेश को रद्द कर दिया है जिसमें उन 12 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया था, जिन्होंने महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते में तबादले का आवदेन आयुक्त कार्यालय के बजाय सीधा भेजा था।

यह बार्वे का दूसरा आदेश है जिसे सिंह ने प्रभार लेने के बाद पलटा है। सिंह ने गत सप्ताह करीब 25 पुलिस अधिकारियों के तबादले के आदेश पर भी रोक लगा दी थी। बार्वे ने सेवानिवृत्ति से पहले इस आदेश पर हस्ताक्षर किए थे।

वृद्धि रोकने समेत कार्रवाई रद्द किए जाने का था आदेश 

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस संयुक्त आयुक्त (प्रशासन) नवल बजाज ने 12 पुलिस अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने समेत उनके खिलाफ कार्रवाई रद्द किए जाने का आदेश जारी किया। उन्होंने बताया कि 12 पुलिस अधिकारियों ने मुंबई पुलिस आयुक्त के पास आवेदन नहीं भेजा और एटीएस में अपने तबादले के लिए सीधा महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक के पास आवेदन भेजा था।

शनिवार को हुए थे मुंबई पुलिस आयुक्त नियुक्त

नए आदेश के अनुसार, 12 पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भेजे कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब भेजा जिसके बाद एक साल के लिए उनकी वेतन वृद्धि रोकने का आदेश रद्द कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि हालांकि नए आदेश में इन पुलिस अधिकारियों से इस तरह का काम न दोहराने के लिए कहा गया है।

शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परम बीर सिंह को शनिवार को मुंबई पुलिस आयुक्त नियुक्त किया था। सिंह इससे पहले राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 27 July 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में बारिश-तूफान, कई राज्यों में अलर्ट
Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी