धमकी मत दो, हम आपके बाप हैं, पूरी कुंडली रखी है, मतलब समझ गए ना! संजय राउत का नारायण राणे पर जबरदस्त हमला

Published : Feb 19, 2022, 04:44 PM ISTUpdated : Feb 19, 2022, 04:54 PM IST
धमकी मत दो, हम आपके बाप हैं, पूरी कुंडली रखी है, मतलब समझ गए ना! संजय राउत का नारायण राणे पर जबरदस्त हमला

सार

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुंबई में जुहू स्थित बंगले में अनुमति से ज्यादा निर्माण कराने की शिकायत मिलने के बाद नोटिस जारी किया है। बीएमसी की टीम ने गुरुवार को उनके बंगले पर नोटिस चस्पा किया था। शुक्रवार को कुछ अध‍िकारी राणे के बंगले पर गए थे।

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नारायण राणे पर जोरदार हमला बोला है। राउत ने कहा कि नारायण राणे धमकी दे रहे हैं कि उनकी हमारी कुंडली है। धमकियां देना बंद करो। हमारे पास भी आपकी कुंडली है। आप केंद्रीय मंत्री हो सकते हैं लेकिन यह महाराष्ट्र है। यह मत भूलना। हम आपके ‘बाप' हैं। आप अच्छी तरह जानते हैं कि इसका क्या मतलब होता है।

राउत ने भाजपा नेता किरीट सोमैया पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा क‍ि आप (किरीट सोमैया) घोटाले के दस्तावेज केंद्रीय एजेंसियों को दें। मैं आपके दे दूंगा। धमकी मत दो, हम नहीं डरेंगे। पालघर में उनके 260 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। यह उनके बेटे के नाम पर है, उनकी पत्नी निदेशक हैं। जांच करनी चाहिए कि उन्हें पैसे कैसे मिले।

यह भी पढ़ें- शिवसेना सांसद संजय राउत की BJP को धमकी-जो करना है उखाड़ लीजिए; कुछ दिन में साढ़े तीन नेता जेल में होंगे

हम रोजाना एक एक्सपोज करेंगे और जानकारी शेयर करेंगे
संजय राउत ने कहा कि हम महाराष्ट्र में प्रचलित आपराधिक सिंडिकेट को खत्म करेंगे। हम रोजाना नए खुलासे करेंगे और इसकी जानकारी देंगे। मुंबई में शुरू हुई रंगदारी की व्यवस्था का पर्दाफाश करने से नहीं कतराएंगे।

यह है पूरा मामला
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के मुंबई में जुहू स्थित बंगले में अनुमति से ज्यादा निर्माण कराने की शिकायत मिलने के बाद नोटिस जारी किया है। बीएमसी की टीम ने गुरुवार को उनके बंगले पर नोटिस चस्पा किया था। शुक्रवार को कुछ अध‍िकारी राणे के बंगले पर गए थे। यहां अवैध निर्माण को लेकर जांच की गई। इसके बाद राणे ने ट्वीट कर श‍िवसेना पर हमला बोला और कहा क‍ि बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के चार लोगों के लिए ईडी का नोटिस तैयार है। वहीं, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने शुक्रवार को रायगढ़ जिले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे से कथित रूप से जुड़े ‘बंगलों' से संबंधित मामले की जांच की मांग की। सोमैया ने रेवदंडा थाने में दर्ज प्राथमिकी की प्रति ट्विटर पर शेयर की।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र सरकार की शराब नीति के खिलाफ भूख हड़ताल नहीं करेंगे अन्ना हजारे

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पहले NCP का विलय, फिर NDA में एंट्री: महाराष्ट्र में BJP का 'मास्टर प्लान' और नया सियासी चक्रव्यूह
Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल