वॉट्सऐप ग्रुप बना 8वीं के बच्चे कर रहे थे गैंगरेप की प्लानिंग, साथ पढ़ने वाली लड़की ही थी शिकार

Published : Dec 20, 2019, 11:29 AM ISTUpdated : Dec 20, 2019, 11:52 AM IST
वॉट्सऐप ग्रुप बना 8वीं के बच्चे कर रहे थे गैंगरेप की प्लानिंग, साथ पढ़ने वाली लड़की ही थी शिकार

सार

ये लड़के अपनी क्लास की लड़कियों को बातचीत में ‘ट्रैश’यानि कूड़ा, कहकर बुलाते हैं। एक लड़के ने लिखा, उसको पकड़कर एक दिन रेप कर दूंगा, वही बातचीत में आगे ‘गैंग बैंग’ टर्म इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है गैंगरेप और बाकी लड़के ग्रुप में उसके लिए तालियां बजाते हैं वाहवाही देते हैं।

मुंबई. देशभर में गैंगरेप की घटनाओं से कोहराम मचा हुआ है। दूसरी तरफ एक नामी-गिरामी इंटरनेशनल करिकुलम (IB) वाले स्कूल के स्टूडेंट्स अपनी ही क्लास की लड़कियों का बलात्कार करने की साजिश रच रहे थे। व्हैट्सएप चैट सामने के बाद आठ छात्रों को सस्पेंड कर दिया। ये सभी छात्र नाबालिग हैं और एक वॉट्सऐप ग्रुप में वो अपने क्लास की लड़कियों के साथ रेप करने की बातें करते थे। समलैंगिकों को गालियां देते थे।

मुंबई मिरर की इस खबर देशभर में लोगों को हैरानी में डाल दिया है। एक इंटरनेशनल स्कूल सेलेब्रिटीज के बच्चे 'गैंगरेप करने' की साजिश रच रहे थे, इतना ही नहीं ये स्टूडेंट्स उस लड़की को भी पूरी तरह खत्म कर देना चाहते थे। सभी 8वीं में कक्षा में पढ़ने वाले 13-14 साल के लड़के हैं।

100 से ज्यादा पन्नों में व्हैट्सएप चैट निकाली गई

मामला यूं खुला कि दो लड़कियों की मांओं के सामने इस चैट ग्रुप की बात खुली। उन्होंने चैटिंग पढ़ी और स्कूल में इस बात की शिकायत की। इस चैट का ट्रांसक्रिप्ट निकलवाया गया। सौ से ऊपर पन्नों में बातचीत पेश की गई। इसमें आठों स्टूडेंट्स ने क्लास की लड़कियों के लिए बेहद हिंसक बातें की। उनकी बॉडी शेमिंग की गई। किसी को लेस्बियन, तो किसी को ‘गे’ कहा है। इसमें गैंगरेप का भी ज़िक्र है।

ख़बर के मुताबिक, शिकायत करने वाली दोनों महिलाएं सिलेब्रिटी हैं। इसमें 8 नवंबर से 30 नवंबर के बीच ग्रुप पर हुई चैट का ब्योरा है। क्लास में पढ़ने वाले कुछ स्टूडेंट्स के अभिभावकों से भी बात की गई तो उन्होंने इस घटना की पुष्टि की। हालांकि स्कूल की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

ये रहे हिंसक और अश्लील मैसेज- 

रिपोर्ट में 23 नंवबर को इस चैट ग्रुप पर लड़कों के बीच हुई एक बातचीत के कुछ अंश है। इसमें लड़के एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि एक रात गुज़ारने के लिए वो अपने क्लास की किस लड़की को चुनेंगे। दो लड़कियों के नाम लिए जाते हैं। फिर चैट में ये लड़के एक क्लासमेट के बारे में बात करते हैं, इनमें से एक कहता है-

देन वन नाइट वी जस्ट गो ऐंड बैंग हर- अंग्रेज़ी में कही इस बात का हिंदी में मतलब कुछ यूं है कि एक रात जाकर उस लड़की के साथ सेक्स करेंगे। ‘बैंग’ बेहद हिंसक टर्म है, जो स्लैंग के मायने में सेक्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिस लड़के ने ये लिखा, वही बातचीत में आगे ‘गैंग बैंग’ टर्म इस्तेमाल करता है। इसका मतलब है गैंगरेप और बाकी लड़के ग्रुप में उस लड़के के लिए तालियां बजाते हैं वाहवाही देते हैं।

ये लड़के अपनी क्लास की लड़कियों को बातचीत में ‘ट्रैश’यानि कूड़ा, कहकर बुलाते हैं। उनके चैट की ये लाइन पढ़िए-

आई विल डिस्ट्रॉई दैट लिटिल बिच( मैं उस कुतिया को बर्बाद कर दूंगा)

एक और लाइन यूं है-

शुड आई गो फुल ऑन ऐंड किल हर एक्ज़िस्टेंस ( क्या मुझे जाकर उसको बिल्कुल खत्म कर देना चाहिए)

इस ट्रांसक्रिप्शन रेकॉर्ड में बलात्कार शब्द चार बार इस्तेमाल हुआ है। कुछ उदाहरण हैं-

– उसका बाप उसके साथ बलात्कार करता है।
– मैंने उसका बलात्कार नहीं किया।

ये खबर सोशल मीडिया सहित मीडिया में हड़कंप मचाए हुए है। बच्चों की सोच और इरादे अपनी ही क्लासमेट्स को लेकर बहुत हिंसक और अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इस मामले के सामने आने के बाद अभिनेता रोनित रॉय ने इसपर चिंता जाहिर की। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Crime: बेटी पर बरपा बेरोजगार पिता का कहर, बचाने दौड़ी मां को भी नहीं छोड़ा
TCS ने पुणे ऑफिस से 365 को निकाला, लेबर कमिश्नर के पास पहुंच गए कर्मचारी