एक मां ने ही उजाड़ दी दूसरी मां की 'कोख', 4 साल के मासूम को बाल्टी में डुबोकर मार डाला

Published : Jul 02, 2020, 07:44 PM IST
एक मां ने ही उजाड़ दी दूसरी मां की 'कोख', 4 साल के मासूम को बाल्टी में डुबोकर मार डाला

सार

महाराष्ट्र में मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी मां ने बदले की भावना से दूसरी मां की खोख उजाड़ दी। महिला ने एक चार साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी।

मुंबई. महाराष्ट्र में मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी मां ने बदले की भावना से दूसरी मां की खोख उजाड़ दी। महिला ने एक चार साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी।

मासूम का चेहरा देर तक बाल्टी में डुबाए रखा
दरअसल,  ममता को कलंकित करने वाली यह वारदात मुंबई के अंधेरी इलाके में घटी। जहां मधु नाम की महिला ने अपनी पड़ोसी जयश्री के चार साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद एक बाल्टी में पानी भरकर उसके चेहरे को काफी देर तक डुबाए रखा। जब बच्चा मर गया तो उसने उसकी लाश पलंग के नीचे छिपा दी।

बेटे की लाश देखते बेसुध हो गई मां
जब काफी देर तर श्रेयस नहीं मिला तो उसकी मां जयश्री उसको  ढूंढते हुए मधु के पास आ गई। उसने उससे पूछा कि मेरे बेटे को तूने कहां पर छिपाकर रखा है। लेकिन वह बार-बार मना करती रही। लेकिन जयश्री को उसपर शक था, वह पड़ोसियों की मदद से अंदर घुस गई तो उसे बेटे की लाश दिखाई दी। जिसे देखते वह बेसुध हो गई।

 घिनौने मकसद में कामयाब होने से पहले पकड़ा गई
डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया कि आरोपी महिला मधु को गिरफ्तार कर लिया गया है। मधु का अपनी पड़ोसी जयश्री से आए दिन झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते मधु ने जयश्री के 4 साल के बेटे श्रेयस को सोमवार को किसी बहाने से घर बुलाया और मार डाला। वह  बच्चे की लाश को कहीं फेंकने की फिराक में थी, इससे पहले वह अपने इस घिनौने मकसद में कामयाब होती बच्चे की मां ने उसको पकड़ लिया।

 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Mumbai Local Trains में GenZ की एंट्री के लिए अलग डिब्बे! 3 कोच रिजर्व करने की मांग