मुंबई के 5 स्टार होटल में राइटर से रेप, दाऊद इब्राहिम के नाम पर मिली धमकी, पुलिस के पास गई तो होगी हत्या

Published : Jun 16, 2022, 02:08 PM ISTUpdated : Jun 16, 2022, 04:21 PM IST
मुंबई के 5 स्टार होटल में राइटर से रेप, दाऊद इब्राहिम के नाम पर मिली धमकी, पुलिस के पास गई तो होगी हत्या

सार

मुंबई में एक लेखिका से फाइव स्टार होटल में रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम से हत्या की धमकी दी गई।

मुंबई। मुंबई में एक लेखिका से फाइव स्टार होटल में रेप का मामला सामने आया है। इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी जुड़ा है। घटना मुंबई के जुहू इलाके में घटी। 35 साल की महिला ने 75 साल के कारोबारी पर जुहू इलाके के एक फाइव स्टार होटल में रेप करने का आरोप लगाया है। 

पीड़ित महिला की शिकायत के बाद मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कारोबारी ने उससे 2 करोड़ रुपए लोन लिया था। वह पैसे नहीं लौटा रहा था। पैसे के लिए उसने आरोपी पर दबाव बनाया तो उसने होटल में बुलाया। महिला होटल पहुंची तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर किसी को इसके बारे में कुछ बताया तो अच्छा नहीं होगा।   

दाऊद इब्राहिम के नाम पर मिली धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह रेप के बारे में किसी को जानकारी नहीं दे, नहीं तो हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद भी उसने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नाम पर धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि मैंने अपने खिलाफ हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना शुरू किया तो दाऊद इब्राहिम से जुड़े लोगों ने फोन कर धमकी दी। 

यह भी पढ़ें- नागपुर में कराटे ट्रेनर के खिलाफ पांच और छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को बताई आपबीती

पीड़िता ने कहा कि फोन करने वाले लोगों ने कहा कि मैं कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराऊं। अगर इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी गई तो हत्या हो जाएगी। बता दें कि इस मामले की जांच फिलहाल अंबोली पुलिस से एमआईडीसी पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। एमआईडीसी पुलिस महिला के आरोपों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र का शॉकिंग केस: कोर्ट में पति ने पत्नी को मारी गोली, तलाक लेने आए थे दोनों...फैसले से पहले किया कत्ल

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 6 राज्यों का मौसम, कहीं बारिश-तूफान तो कहीं उमस, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Today: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में बदला मौसम, जानें कहां भारी बारिश और कहां बढ़ेगी गर्मी