नागपुर में कराटे ट्रेनर के खिलाफ पांच और छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को बताई आपबीती

Published : Jun 09, 2022, 02:26 PM IST
नागपुर में कराटे ट्रेनर के खिलाफ पांच और छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को बताई आपबीती

सार

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले गुरुवार को सुबह साढ़े चार बजे वह कराटे क्लास के बहाने बच्ची को बाइक से जबलपुर सर्विस रोड पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी जानकारी छात्रा के माता-पिता को लगी तो उन्होंने पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया।

नागपुर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) जिले में 11 साल की छात्रा से रेप के आरोपी कराटे ट्रेनर की गिरफ्तारी के बाद पांच और लड़कियों ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इन लड़कियों ने कान्हान पुलिस थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पांच और केस दर्ज कर लिए गए हैं।

क्या है पूरा मामला
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कन्हान पुलिस ने बुधवार को 40 साल के कराटे ट्रेनर के खिलाफ पांच और केस दर्ज किया है। उसे रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि पिछले छह महीने में उसने अपने यहां ट्रेनिंग करने वाली और कराटे सीखने वाली नाबालिग छात्रों के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ कर रहा था। वह पीड़ित छात्राओं को इंडियन आर्मी में भर्ती करवाने और उनकी ट्रेनिंग और अच्छी करवाने के बहाने बहाने अलग-अलग जगहों पर ले गया। वहां उनके साथ रेप किया। 

माता-पिता के भरोसे को तोड़ा 
नागपुर पुलिस अधीक्षक विजय मगर ने बताया कि आरोपी ने सबसे पहले छात्रों के परिवार वालों का भरोसा जीता। फिर बाद में वह छात्राओं को उनके घर से लेने जाता। फिर बाइक पर बैठाकर प्रैक्टिस के लिए ले जाता था। वहीं पर उसने छेड़छाड़ और रेप किया। पुलिस की तरफ से आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के आश्वासन के बाद पीड़िताओं ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है।

कब हुई गिरफ्तारी    
सोमवार को 11 साल की छात्रा से कथित तौर पर रेप के आरोप में कराटे प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक पिछले गुरुवार को सुबह साढ़े चार बजे वह कराटे क्लास के बहाने बच्ची को बाइक से जबलपुर सर्विस रोड पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसकी जानकारी छात्रा के माता-पिता को लगी तो उन्होंने पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें
महाराष्ट्र का शॉकिंग केस: कोर्ट में पति ने पत्नी को मारी गोली, तलाक लेने आए थे दोनों...फैसले से पहले किया कत्ल

महाराष्ट्र में खौफनाक घटना: कातिल मां ने 6 बच्चों को एक-एक करके मार डाला, मासूम मरते रहे वो देखती रही...

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अमेरिका से MBA, करोड़ों की कंपनी! कौन हैं पंकजा मुंडे, जिन्हें मिला महाराष्ट्र का CM बनने का ऑफर?
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश