नवाब मलिक से ईडी ने एक बार फिर पूछताछ शुरू की, 3 दिन पहले मनी लॉण्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था

Published : Feb 28, 2022, 02:27 PM IST
नवाब मलिक से ईडी ने एक बार फिर पूछताछ शुरू की, 3 दिन पहले मनी लॉण्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था

सार

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक को मुंबई के जेजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। जिसके बाद ईडी अपनी हिरासत में लेकर दफ्तर पहुंच गई है। यहां एक बार फिर से नवाब मलिक से पूछताछ शुरू कर दी गई है। 

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में मंत्री और NCP नेता नवाब मलिक को मुंबई के जेजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया था। जिसके बाद ईडी अपनी हिरासत में लेकर दफ्तर पहुंच गई है। यहां एक बार फिर से नवाब मलिक से पूछताछ शुरू कर दी गई है। ईडी सूत्रों का कहना है कि नवाब मलिक कई सवालों के जवाब नहीं दे रहे थे। यही वजह है कि ईडी ने कोर्ट में जांच में सहयोग नहीं करने का हवाला दिया था। 

नवाब मलिक को तीन दिन पहले ईडी ने दाऊद इब्राहीम से जुड़े लोगों से जमीन खरीदने और मनी लॉण्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। मलिक का मेडिकल कराए जाने के बाद कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने मलिक को 3 मार्च तक ईडी की रिमांड पर सौंपा था। बाद में तबीयत बिगड़ने पर मलिक को 25 फरवरी को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Nawab Malik की तबियत बिगड़ी, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, पूरी रात सो नहीं सके..बेटी ने बताई पिता की हालत

मलिक के घर पर पहले रेड, फिर गिरफ्तारी की थी

अब तीन बाद मलिक की तबीयत ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। ऐसे में एक बार फिर ईडी ने मलिक से पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि बुधवार को नवाब मलिक को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से संबंध रखने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा है। ED की टीम बुधवार सुबह 5 बजे मलिक के कुर्ला के नूर मंजिल स्थित घर पहुंची थी। ईडी की टीम सुबह 7.45 बजे पूछताछ के लिए उन्हें लेकर मुंबई स्थित दफ्तर पहुंची। बताया जा रहा है कि पूछताछ में नवाब मलिक अधिकारियों का सहयोग नहीं कर रहे थे, इसी कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बताया तो यह भी जा रहा है कि उन्होंने अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के सवाल पर ठीक से जवाब नहीं दिया था।

इसे भी पढ़ें-कभी कबाड़ का काम करते थे नवाब मलिक, आज हैं इतने करोड़ के मालिक, कैसा है उनका सियासी सफर..जानिए सब सीक्रेट

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज बारिश की एंट्री! बोरीवली से कोलाबा तक मौसम ने बदला मिजाज