मायानगरी पर बारिश का कहर जारी, थम सकती है रफ्तार, कई इलाकों में रेड अलर्ट

Published : Jul 28, 2019, 11:38 AM ISTUpdated : Jul 28, 2019, 12:03 PM IST
मायानगरी पर बारिश का कहर जारी, थम सकती है रफ्तार, कई इलाकों में रेड अलर्ट

सार

मुंबई में पिछले 24 घंटे से जमकर बारिश हो रही है। शहर के कई इलाकों में जलभराव हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल हालात ऐसे ही रह सकते हैं। रविवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मुंबई. मुंबई में बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने रविवार को भी मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी दी है। मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने कहा कि वह बारिश से निपटने को तैयार हैं और आस-पास के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। भारी बारिश के कारण शनिवार को 11 उड़ानों को रद्द करना पड़ा था।  पिछले 24 घंटों से मुंबई में जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को भी मुंबई और आसपास के इलाकों में तकरीबन 200 एमएम बारिश हो सकती है। ठाणे, पालघर जैसे इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार से जारी बारिश शुक्रवार की रात से तेज हो गई है, जिसके कारण शुक्रवार और शनिवार को लोकल और हवाई सेवाएं प्रभावित रहीं। वहीं सड़कों पर जलजमाव होने के कारण भी लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ा।  


फिलहाल राहत नहीं 

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के दबाव के क्षेत्र और बेहतर मानसून करंट के चलते भारी बारिश हो रही है। यह आगे भी जारी रहेगी। इस बार मानसून देरी से मुंबई पहुंचा था लेकिन सिस्टम ऐक्टिव होने के कारण अभी तक काफी अच्छी बारिश हो चुकी है। ऐसा ही रहा तो सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। अभी मानसून आए एक ही महीना हुआ है लेकिन सीजन की 70 प्रतिशत बारिश दर्ज हो चुकी है। 


रेस्क्यू की गयी महालक्ष्मी एक्सप्रेस 

भारी बारिश के कारण कोल्हापुर जाने वाली महालक्ष्मी एक्सप्रेस ठाणे जिले में वंगानी के पास में फंस गई थी। इसमें 1,050 यात्री सवार थे। यात्रियों को बचाने के लिए एनडीआरएफ, नौसेना, वायुसेना और सेना समेत विभिन्न राहत एजेंसियों ने लगभग 17 घंटे तक राहत बचाव कार्य चलाया। सभी को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

मुंबई एयरपोर्ट की बड़ी उपलब्धि, दुनिया के टॉप-30 ग्रीन एयरपोर्ट्स में शामिल
छा गई बेटीः 1 साल 9 महीने की वेदा, 100 मीटर तैरकर बनी सबसे छोटी तैराक