छोटी सी बात पर भिड़े मालिक और नौकर, जान देकर चुकाई कीमत

Published : Sep 16, 2019, 04:37 PM IST
छोटी सी बात पर भिड़े मालिक और नौकर, जान देकर चुकाई कीमत

सार

 महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 25 वर्षीय एक युवक ने साले के साथ झगड़े के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। सोमवार को आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 25 वर्षीय एक युवक ने साले के साथ झगड़े के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। सोमवार को आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

गल्ले में रखे फैसों को लेकर उपजा विवाद
आरोपी अरमान अली शेख भिवंडी में अपने साले अमीन जमील शेख (40) के सैलून पर काम करता था। ग्रामीण पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को आरोपी ने सैलून में रखे गल्ले से कुछ पैसा निकाल लिया जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 
आरोपी ने गुस्से में दुकान से रेजर लेकर अपने साले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पीड़ित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुकान पर मौजूद ग्राहक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime: जिस मछली के लिए दोस्त को मार डाला, उसे तो चूहे खा गए थे! मुंबई का खाैफनाक सच
Iran Tanker Attack में मारे गए देवनंदन प्रसाद सिंह आखिर कौन थे? जिनके परिवार ने खोला बड़ा राज!