मीडिया में खबर आने के बाद हरकत में आई पुलिस, यूज किए हुए मास्क को खुले में फेंकने पर मामला दर्ज

Published : Mar 09, 2020, 06:46 PM IST
मीडिया में खबर आने के बाद हरकत में आई पुलिस, यूज किए हुए मास्क को खुले में फेंकने पर मामला दर्ज

सार

मामला तब प्रकाश में आया जब कुछ टेलीविजन चैनलों ने शनिवार को भिवंडी के एक गोदाम में इस्तेमाल किए गए मास्क के भंडारण का वीडियो दिखाया। 

ठाणे. कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच महाराष्ट्र के ठाणे जिले में इस्तेमाल किए हुए फेस मास्क को खुले में फेंकने के लिए एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया है।

मीडिया में खबर आने के बाद हरकत में आई पुलिस

मामला तब प्रकाश में आया जब कुछ टेलीविजन चैनलों ने शनिवार को भिवंडी के एक गोदाम में इस्तेमाल किए गए मास्क के भंडारण का वीडियो दिखाया। खबरों का स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी मनीष रेंगे ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पुलिस को निर्देश दिया कि गोदाम की जांच की जाए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारी अपना काम कर पाते उससे पहले ही आरोपी इमरान शेख (22) ने गोदाम से सभी मास्क हटा दिए और उन्हें भिवंडी में पुरना गांव में फेंक दिया।

इसके बाद खुले में मास्क फेंकने के वीडियो का कुछ समाचार चैनलों ने प्रसारण किया जिसके बाद पुलिस ने शेख के खिलाफ रविवार की शाम को मामला दर्ज कर लिया।

(ये खबर पीटीआई/भाषा की है। हिन्दी एशियानेट न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
क्या प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी भी थे शामिल? महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में अब तक 13 गिरफ्तार!