ये कैसी बेबसी: जन्म के बाद मां से अलग कर दिया नवजात, वीडियो कॉल पर बेटे को दुलार कर रोने लगती

Published : Apr 23, 2020, 08:09 PM ISTUpdated : Apr 23, 2020, 08:19 PM IST
ये कैसी बेबसी: जन्म के बाद मां से अलग कर दिया नवजात, वीडियो कॉल पर बेटे को दुलार कर रोने लगती

सार

 कोरना ऐसे दिन दिखा रहा है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। महामारी के इस दौर में कई पॉजिटिव महिलाएं बच्चों को जन्म दे रही हैं। ऐसे हालातों में नवजात को मां से अलग कर दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र में सामने आया है। जहां जन्म में कुछ देर बाद बच्चे को महिला से दूर कर दिया।  

मुंबई. कोरना ऐसे दिन दिखा रहा है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। महामारी के इस दौर में कई पॉजिटिव महिलाएं बच्चों को जन्म दे रही हैं। ऐसे हालातों में नवजात को मां से अलग कर दिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र में सामने आया है। जहां जन्म में कुछ देर बाद बच्चे को महिला से दूर कर दिया।

वीडियो कॉल पर बच्चे को दुलार करती मां
दरअसल, यह मार्मिक घटना औरंगाबाद जिले से सामने आई है। जहां एक कोरोना पॉजिटव मां को उसके बच्चे से अलग रखा गया है। जब महिला को अपने बच्चे की याद आती तो वह वीडियो कॉल के जरिए नवजात की शक्ल देख भावुक हो जाती। फिर फोन को काट कर रोने लगती। यह दुखद सीन देख अस्पताल की नर्स और डॉक्टर भी इमोशनल हो जाते। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कोरोना संक्रमित मां ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। 

बच्चा नहीं है संक्रमित, नर्से पिलाती हैं उसको दूध
औरंगाबाद सिविल हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉक्टर सुंदर कुलकर्णी ने बताया, 18 अप्रैल को सिजेरियन के जरिए बच्चे का जन्म हुआ है। जहां महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जबकि उसका बच्चा संक्रमित नहीं है। इस लिहाज से महिला और नवजात को अलग-अलग रखा गया है। बच्चे की देखरेख में अस्पताल की नर्सों की ड्यूटी लगा रखी है। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

WATCH VIDEO: 6.5 करोड़ का घर, खाने पर भी पहरा! मुंबई में ‘ओनली वेज’ शर्त पर क्यों मचा बवाल?
Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश