जेल में बंद कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, 22 सितंबर को बलात्कार के मामले में हुआ था गिरफ्तार

Published : Dec 29, 2022, 03:56 PM IST
जेल में बंद कैदी ने फांसी लगाकर दी जान, 22 सितंबर को बलात्कार के मामले में हुआ था गिरफ्तार

सार

महाराष्ट्र के ठाणे जेल में बंद एक कैदी ने फांसी लगाकर जेल में ही जान दे दी। बुधवार की सुबह कैदी का शव बैरक में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मृत पाया गया। 19 वर्षीय ये कैदी बलात्कार के मामले में जेल में बंद किया गया था।

ठाणे(Maharashtra). महाराष्ट्र के ठाणे जेल में बंद एक कैदी ने फांसी लगाकर जेल में ही जान दे दी। बुधवार की सुबह कैदी का शव बैरक में पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ मृत पाया गया। 19 वर्षीय ये कैदी बलात्कार के मामले में जेल में बंद किया गया था। अभी उस पर दोष सिद्ध नहीं हुआ था मामले की सुनवाई की जा रही थी। मृतक कैदी को 22 सितंबर को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 

जानकारी के मुताबिक कामोठे पुलिस ने 22 सितंबर 2022 को 16 साल की एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में मुंब्रा निवासी प्रमोद करण सेरियन(20) को गिरफ्तार किया था। IPC की धारा 376 के आलावा उस पर पाक्सो के तहत भी केस दर्ज किए गए थे। जिसके बाद पूछताछ और न्यायालय में पेश करने के बाद उसे 26 सितम्बर को ठाणे जिले में स्थित तलोजा केंद्रीय कारागार में बंद किया गया था। तब से उसके केस की सुनवाई चल रही थी। 

अन्य कैदियों ने दी सुसाइड की सूचना 
मंगलवार की भोर में जब बैरक के दूसरे कैदियों ने करण सेरियन को पंखे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना जेल प्रशासन को दी। जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। सेरियन ने पतलून का फंदा बनाकर पंखे से लटककर अपनी जान दी थी। पुलिस ने शव का परीक्षण करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया, वहीं बैरक के अन्य कैदियों से पूछताछ भी की। 

सोशल मीडिया पर लड़की से हुई थी दोस्ती 
पुलिस के मुताबिक सेरियन की सोशल मीडिया पर एक लड़की से जान-पहचान हुई। सेरियन ने लड़की से शादी का वायदा किया जिसके बाद लड़की अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ घर से भाग गई। दोनों एक साथ ठाणे के मुंब्रा में रह रहे थे। एक अधिकारी ने कहा कि सेरियन ने उस लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। पुलिस के मुताबिक लड़की के माता पिता की शिकायत पर सेरियन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज दिन भर बादल, कई इलाकों में झमाझम बारिश
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज बारिश की एंट्री! बोरीवली से कोलाबा तक मौसम ने बदला मिजाज