साली को घर में अकेली देखकर सनक उठा जीजा...देखते ही देखते दोनों में होने लगी गुत्थम-गुत्था और फिर हुआ यह

Published : Aug 29, 2020, 04:23 PM IST
साली को घर में अकेली देखकर सनक उठा जीजा...देखते ही देखते दोनों में होने लगी गुत्थम-गुत्था और फिर हुआ यह

सार

पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ में एक शख्स ने पत्नी के मायके जाने का गुस्सा अपनी साली पर उतार दिया। उसने कुल्हाड़ी से अपनी साली पर कई घातक प्रहार कर दिए। साली जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। दम्पती के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। दफ्तर से जब आरोपी घर लौटा, तो पत्नी को न पाकर वो सीधे अपनी ससुराल पहुंचा और उसने साली से झगड़ना शुरू कर दिया।

पुणे, महाराष्ट्र. अनबन के बाद पत्नी के मायके जाने से गुस्साए पति ने साली पर हमला कर दिया। उसे शक था कि साली के भड़काने पर पत्नी घर छोड़कर गई है। यह घटना पुणे से सटे पिंपरी चिंचवाड़ में हुई। आरोपी ने कुल्हाड़ी से अपनी साली पर कई घातक प्रहार कर दिए। साली आईसीयू में एडमिट है। वो जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। दम्पती के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। दफ्तर से जब आरोपी घर लौटा, तो पत्नी को न पाकर वो सीधे ससुराल पहुंचा और उसने साली से झगड़ना शुरू कर दिया।


दोनों बीच हुई थी मारपीट
पुलिस के अनुसार आरोपी 35 वर्षीय विनोद हीरामन चव्हाण रेलवे पुलिस में कार्यरत है। आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है घटना के बाद से वो फरार है। घायल साली का नाम सिंधु कुंडलिक मोहिते  है। 26 वर्षीय सिंधु को पिंपरी के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि विनोद और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। बुधवार को पत्नी मुक्ता राहे देहुगांव स्थित अपने मायके चली गई थी। आरोपी शाम को ड्यूटी से घर लौटा, तो पत्नी को न पाकर वो सीधे ससुराल पहुंचा। यहां साली और आरोपी आपस में उलझ पड़े। इसके बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी उठाकर साली पर हमला कर दिया। इस हमले में साली के सिर,हाथ और गर्दन में घाव हुए हैं। उसने पुलिस स्टेशन जाकर जीजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ये फल खा लिए तो राम नाम सत्य, मुंबई से सामने आया डरावना Video
Viral Video: आर्मी अफसर का Toll देने से इनकार, तहजीब में रहकर कर्मचारी ने उतार दी इज्जत