कठघरे में है शिवसेना का हिंदुत्व, '100 दिन सत्ता में पूरे करने के मौके पर अयोध्या जाएंगे उद्धव ठाकरे'

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 100 दिन सत्ता में पूरे होने के उपलक्ष में मार्च महीने में आयोध्या की यात्रा करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 22, 2020 3:30 PM IST

मुंबई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे 100 दिन सत्ता में पूरे होने के उपलक्ष में मार्च महीने में आयोध्या की यात्रा करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने बुधवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने के बाद शिवसेना प्रमुख पहली बार अयोध्या जाएंगे।

सरकार बनाने के लिए टाली थी यात्रा 
ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की कोर समिति द्वारा राज्य में वैल्पिक सरकार गठन का मुद्दा सुलझा लेने के बाद 24 नवंबर 2019 को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा टाल दी थी। शिवसेना ने इसके बाद राकांपा और कांग्रेस से मिलकर गठबंधन सरकार बनाई और 28 नवंबर 2019 को ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

Latest Videos

100 दिन पूरे होने पर लेंगे आशीर्वाद 
राउत ने ट्वीट किया, "सरकार भगवान राम के आशीर्वाद से पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के लिए काम कर रही है। सत्ता में 100 दिन पूरे होने के मौके पर भगवान राम का आशीर्वाद लेने और अपनी भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए ठाकरे अयोध्या जाएंगे।"

ठाकरे आखिरी बार जून 2019 में पार्टी के नवनिर्वाचित 19 सांसदों के साथ अयोध्या गए थे और रामलला मंदिर में पूजा अर्चना की थी।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

उपचुनाव में डिसाइडिंग फैक्टर साबित हो सकती है मायावती की एंट्री, 5 प्वाइंट में समझिए कैसे
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'