राज ठाकरे की पार्टी ने नीले हरे झंडे को छोड़कर अपनाया भगवा झंडा, महाराष्ट्र में शुरू हुए ऐसे कयास

Published : Jan 23, 2020, 04:01 PM IST
राज ठाकरे की पार्टी ने नीले हरे झंडे को छोड़कर अपनाया भगवा झंडा, महाराष्ट्र में शुरू हुए ऐसे कयास

सार

राज ठाकरे ने गुरुवार को पार्टी का नया झंडा जारी किया जो भगवा रंग का है, जिससे राजनीतिक गलियारों में पार्टी की विचारधारा के संभावित बदलाव को लेकर चर्चा हो रही है।

महाराष्ट्र. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को पार्टी का नया झंडा जारी किया जो भगवा रंग का है, जिससे राजनीतिक गलियारों में पार्टी की विचारधारा के संभावित बदलाव को लेकर चर्चा हो रही है।

ठाकरे ने उपनगरीय गोरेगांव में पार्टी के अधिवेशन के दौरान नया झंडा जारी किया जिसमें बीच में 'राजमुद्रा' (शिवाजी महाराज के समय में इस्तेमाल होने वाली राजसी मुहर) है।

94वीं जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित

इससे पहले पार्टी के झंडे में भगवा, नीला और हरा रंग था। पार्टी का नया झंडा जारी करने से पहले मनसे प्रमुख ने अपने ताऊ और शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे को गुरुवार को उनकी 94वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मनसे के अधिवेशन के शुरुआती सत्र में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज, बी आर आंबेडकर और अपने दादा प्रबोधनकार ठाकरे के अलावा हिंदूवादी विचारक वी डी सावरकर को भी श्रद्धांजलि दी।

राज ठाकरे ने शिवसेना से अलग होने के बाद 2006 में मनसे बनाई थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

1 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश का नया अलर्ट, जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल