महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार से मिले थे 9 लोगों के शव, पुलिस ने किया दहला देने वाले सच का खुलासा

Published : Jun 28, 2022, 09:03 AM IST
महाराष्ट्र के सांगली में एक ही परिवार से मिले थे 9 लोगों के शव, पुलिस ने किया दहला देने वाले सच का खुलासा

सार

पुलिस महानिरीक्षक (कोल्हापुर रेंज) मनोज कुमार लोहिया के अनुसार, इस मामले में हमने एक तांत्रिक और उसके ड्राइवर को अरेस्ट किया है। तांत्रिक ने गढ़े हुए धन को पाने के लिए इस साजिश को रचा था। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। 

सांगली (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र के सांगली जिले के म्हईसाल गांव में एक ही परिवार के 9 लोगों का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई थी। पुलिस इसे आत्महत्या का केस मान रही थी। लेकिन अब इस मामले में एक नया मोड आया है। पुलिस के अनुसार, ये आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर था। इस मामले ने पुलिस ने अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, जिस परिवार के 9 लोगों के शव मिले थे उन्हें आरोपियों के द्वारा भोजन में जहर दिया गया था। घर के बने खाने में आरोपियों ने जहरीला पदार्थ मिला दिया था जिसे खाने के बाद परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई थी। 

तांत्रिक ने रची थी साजिश
पुलिस महानिरीक्षक (कोल्हापुर रेंज) मनोज कुमार लोहिया के अनुसार, इस मामले में हमने एक तांत्रिक और उसके ड्राइवर को अरेस्ट किया है। जांच में पता चला कि दोनों ने कथित तौर पर परिवार के नौ सदस्यों को जहर देकर उनकी जान ली। बताया जा रहा है कि यह हत्या गुप्त (गढ़े हुए) धन को पाने के लिए तांत्रिक ने रची थी। 

क्या है मामला
20 जून को महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक डॉक्टर परिवार के 9 सदस्यों ने शव मिले थे। पहले इस सुसाइड केस माना जा रहा था। एक साथ 9 शव की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर सबको पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। शव मिलने के बाद ऐसा कहा गया कि डॉक्टर का परिवार आर्थिक तंगहाली के दौर से गुजर रहा था इसी कारण आत्महत्या का कदम उठाया।

डॉक्टर दंपत्ति के एक घर में 6 शव तो दूसरे घर में 3 लाशें मिली थीं। मौत के असली कारणों के बारे में कोई पुख्ता खुलासा नहीं हो सका था जिसके बाद इसे सुसाइड माना जा रहा था। वहीं, पड़ोसियों ने बताया था कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा है जिस कारण से उनसे ऐसा कदम उठाया होगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि पुलिस ने हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से केस को देखा जिसके बाद पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुए है।

इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र में डॉ. परिवार के 9 लोगों ने एक साथ किया सुसाइड, लोगों को याद आ गई बुराड़ी की वो खौफनाक घटना

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में आज बारिश की एंट्री! बोरीवली से कोलाबा तक मौसम ने बदला मिजाज
मुंबई लोकल में गजब का चैलेंज! न धक्का-मुक्की का असर, न भीड़ का डर...