"एक राष्ट्र, एक भाषा" पर संजय राउत ने किया अमित शाह का समर्थन, कहा- पूरे भारत में बोली जाती है हिंदी

Published : May 14, 2022, 03:04 PM ISTUpdated : May 14, 2022, 03:08 PM IST
"एक राष्ट्र, एक भाषा" पर संजय राउत ने किया अमित शाह का समर्थन, कहा- पूरे भारत में बोली जाती है हिंदी

सार

शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने "एक राष्ट्र, एक भाषा" (One Nation One Language) पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हिंदी पूरे भारत में बोली जाती है।

मुंबई। "एक राष्ट्र, एक भाषा" की वकालत करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने शनिवार को कहा कि हिंदी पूरे भारत में बोली जाती है और पूरे देश में इसकी स्वीकार्यता है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को इस चुनौती को स्वीकार करना चाहिए कि सभी राज्यों में एक भाषा होनी चाहिए। 

दरअसल एक महीने पहले अमित शाह ने कहा था कि हिंदी को अंग्रेजी के विकल्प के रूप में स्वीकार किया जाना चाहिए। स्थानीय भाषाएं अंग्रेजी का विकल्प नहीं हैं। अमित शाह के इस बयान का दक्षिणी राज्यों के कई नेताओं ने जोरदार विरोध किया था। कहा गया था कि लोगों पर हिंदी थोपना स्वीकार्य नहीं है। इसके साथ ही इसे स्थानीय भाषाओं को कमजोर करने का एजेंडा बताया  गया था। एक महीने बाद संजय राउत ने अमित शाह के बयान का समर्थन किया है।

तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री ने कहा था पानी पुरी बेचते हैं हिंदी बोलने वाले
राउत ने यह बयान तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री के पोनमुडी के बारे में एक सवाल के जवाब में दिया। पोनमुडी ने कथित तौर पर हिंदी थोपने के किसी भी प्रयास की निंदा की थी और इस दावे पर सवाल उठाया था कि भाषा सीखने से रोजगार मिलेगा। हिंदी सीखने वालों के लिए नौकरी उपलब्ध कराने पर जोर देने वालों पर कटाक्ष करते हुए तमिलनाडु के मंत्री ने पूछा था कि कोयंबटूर में कौन 'पानी पुरी' बेच रहा है। उन्होंने पानी पुरी के व्यापार में मुख्य रूप से शामिल हिंदी भाषी लोगों पर कटाक्ष किया था।

यह भी पढ़ें- नवनीत राणा ने किया हनुमान चालीसा पाठ, कहा- महाराष्ट्र के CM की 'भ्रष्टाचार की लंका' के खिलाफ शुरू होगा युद्ध

एक देश, एक संविधान, एक निशान और एक भाषा होनी चाहिए
तमिलनाडु के मंत्री की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा हिंदी का सम्मान किया है। उन्होंने कहा, "जब भी मुझे सदन में अवसर मिलता है, मैं हिंदी में बोलता हूं। क्योंकि देश को सुनना चाहिए कि मैं क्या कहना चाहता हूं, यह देश की भाषा है। हिंदी एकमात्र ऐसी भाषा है जो पूरे देश में बोली जाती है।" राउत ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस चुनौती को स्वीकार करना चाहिए कि सभी राज्यों में एक भाषा होनी चाहिए। एक देश, एक संविधान, एक निशान और एक भाषा होनी चाहिए।"

यह भी पढ़ें- अमित शाह के दौरे से पहले सियासत शुरू, KTR ने 27 सवालों के खुले पत्र में पूछा- 'तेलंगाना के साथ अन्याय क्यों'

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video