एकनाथ शिंदे के कुनबे से फरार शिवसेना MLA कैलाश पाटिल, कहा- टॉयलेट का बहाना कर भागा, पैदल-बाइक-ट्रक से पहुंचा

Published : Jun 22, 2022, 04:11 PM ISTUpdated : Jun 22, 2022, 04:26 PM IST
एकनाथ शिंदे के कुनबे से फरार शिवसेना MLA कैलाश पाटिल, कहा- टॉयलेट का बहाना कर भागा, पैदल-बाइक-ट्रक से पहुंचा

सार

स्मानाबाद से शिवसेना ( Shiv Sena) के विधायक कैलाश पाटिल (Kailas Patil) ने आरोप लगाया है कि मंत्री एकनाथ शिंदे के लोगों ने उन्हें धोखा दिया। उन्हें डिनर के बहाने गुजरात ले जाने की कोशिश हो रही थी। 

मुंबई. महाराष्ट्र में सियासी ड्रामे के बीच उस्मानाबाद से शिवसेना ( Shiv Sena) के विधायक कैलाश पाटिल (Kailas Patil) ने आरोप लगाया है कि मंत्री एकनाथ शिंदे के लोगों ने उन्हें धोखा दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें कार में गुजरात ले जाने की कोशिश की गई थी। लेकिन वो आधे रास्ते से ही मौका देखकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें एकनाथ शिंदे ने डिनर पर बुलाया है। MLC चुनाव के बाद ही वो वहां से शिदें के आदमियों के साथ निकल गए। उन्होंने इस बात की जानकारी मुंबई लौटने के बाद दी।

40 किमी जाने के बाद समझ में आई गड़बड़
उन्होंने कहा कि जैसे की कार ठाणे से आगे गई मुझे लगा कुछ गड़बड़ है। जिसके मैंने ड्राइवर से कहा कि गाड़ी रोको मुझे टॉयलेट जाना है। इसके बाद वो गाड़ी से उतरकर मुंबई की तरफ चल दिए। वो मुंबई आने के लिए कुछ किमी पैदल चले। उसके बाद उन्होंने एक दोपहिया वाहन और फिर ट्रक वाले से लिफ्ट लेकर मुंबई पहुंचे। मुंबई पहुंचकर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि वो किसी भी स्थिति में पार्टी के साथ गद्दारी नहीं कर सकते हैं। 

पहली बार चुनाव जीते हैं पाटिल
कैलाश पहली बार चुनाव लड़े और जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि मेरी पूरी निष्ठा पार्टी के प्रति है। पाटिल की पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हे जिलाध्यक्ष  की पोस्ट भी दी गई है। बता दें कि शिवसेना के कई विधायकों के बागी होने के बाद महाराष्ट्र की शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।  

40 से ज्यादा विधायक होने का दावा
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार के नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे अपनी ही पार्टी के खिलाफ बागी हो गए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके समर्थन में शिवसेना के करीब 33 विधायक और 7 निर्दलीय विधायक है। वहीं, दूसरी तरफ राज्यपाल और मुख्यमंत्री कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें-  क्यों नाराज हुए उद्धव के करीबी एकनाथ शिंदे, माने जाते हैं ठाकरे परिवार के बाद सबसे ताकतवर 'शिवसैनिक' 

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी के ट्वीट से सियासी चर्चाएं हुए तेज, जानें बाद में क्यों करना पड़ा डिलीट

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video