शिवसेना ने RSS प्रमुख को लिखा पत्र, कहा- भाजपा को भस्मासुर बनने से रोकें

Published : Mar 02, 2020, 07:38 PM IST
शिवसेना ने RSS प्रमुख को लिखा पत्र, कहा- भाजपा को भस्मासुर बनने से रोकें

सार

तिवारी ने अपने पत्र में कहा कि भाजपा संघ का ‘भस्मासुर’ बनता जा रहा है और संघ को दूषित कर रहा है। महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने विधान परिषद में पिछले शुक्रवार को कहा था कि मुसलमान समुदाय को शिक्षा में पांच प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कानून लाया जाएगा।

नागपुर. शिवसेना नेता किशोर तिवारी ने शिक्षा में मुसलमान समुदाय को पांच प्रतिशत आरक्षण देने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर भाजपा के विरोध के संबंध में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (संघ)प्रमुख मोहन भागवत को सोमवार को पत्र लिख कर इसकी आलोचना की है।

पत्र में तिवारी ने कहा भाजपा संघ को दूषित कर रहा है

तिवारी ने अपने पत्र में कहा कि भाजपा संघ का ‘भस्मासुर’ बनता जा रहा है और संघ को दूषित कर रहा है। महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने विधान परिषद में पिछले शुक्रवार को कहा था कि मुसलमान समुदाय को शिक्षा में पांच प्रतिशत आरक्षण देने के लिए कानून लाया जाएगा।

तिवारी की संघ से मांग भाजपा को भस्मासुर बनने से रोकिए

वहीं शिवसेना के मंत्री ने कहा कि इस प्रकार का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। तिवारी ने लिखा,‘‘ भाजपा को भस्मासुर बनने से रोकने और बेलगाम होने से रोकने के लिए कदम उठाइए।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dog Rape: फीमेल डॉग के साथ 40 साल के शख्स ने किया गलत काम, कुत्ते का एनिमल हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
रितु तावड़े ही क्यों बन रहीं मुंबई की मेयर? ये फोटो बहुत कुछ कहती है...