केन्द्रीय मंत्री ने कहा- शिवसेना सांसद भी पीएम मोदी के आशीर्वाद से चुने जाते हैं

Published : Aug 20, 2021, 06:36 PM IST
केन्द्रीय मंत्री ने कहा- शिवसेना सांसद भी पीएम मोदी के आशीर्वाद से चुने जाते हैं

सार

इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने ऐसा करने वाले शिवसैनिकों की सोच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने शुद्धिकरण की बोली पार्टी की संकीर्णता का संकेत है। 

मुंबई. महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच दरार बढ़ती जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री इन दिनों जन आशीर्वाद यात्रा के सहारे केन्द्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने शिवाजी पार्क जाकर बाला साहब ठाकरे के समाधिस्थल पर फूल चढ़ाया था। जिसके बाद शिवसैनिकों ने इस स्थान का गोमूत्र और दूध से शुद्धिकरण किया।

 

इस मामले में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने ऐसा करने वाले शिवसैनिकों की सोच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा- यह अजीब है कि शिवसेना उन लोगों के साथ सत्ता साझा कर रही है जिन्होंने बालासाहेब ठाकरे को कैद करने की कोशिश की और उन लोगों पर हमला कर रहे हैं जो उन्हें सम्मान दे रहे हैं।  उन्होंने कहा कि जिसने भी शुद्धिकरण किया वह मूल शिव सेना को नहीं समझ पाया। शुद्धिकरण की बोली पार्टी की संकीर्णता का संकेत है। 

दरअसल, गुरुवार को केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे ने शिवाजी पार्क जाकर बाला साहब ठाकरे की समाधि स्थल पर फूल चढ़ाए थे। राणे के शिवाजी पार्क जाने पर पहले शिवसेना सांसद संजय राउत और विनायक राउत ने राणे ने विरोध किया था।

 

पीएम के आशीर्वाद से जीतते हैं शिवसेना सांसद
वहीं, सीएम उद्धव ठाकरे की सोनिया गांधी के साथ मीटिंग को लेकर नारायण राणे ने हमला बोला है। उन्होंने कहा- उद्धव ठाकरे और शिवसेना बहुत छोटे हैं और केवल 56 विधायक हैं, वे इस देश में क्या हैं? शिवसेना सांसद भी पीएम मोदी के आशीर्वाद से चुने जाते हैं।
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल
Mumbai Local Trains में GenZ की एंट्री के लिए अलग डिब्बे! 3 कोच रिजर्व करने की मांग