जब खुला 40 साल की इस दुल्हन के आधार कार्ड का राज़, कुंवारों के सीने पर सांप लोट गया

Published : Oct 28, 2020, 04:11 PM ISTUpdated : Oct 28, 2020, 06:29 PM IST
जब खुला 40 साल की इस दुल्हन के आधार कार्ड का राज़, कुंवारों के सीने पर सांप लोट गया

सार

यह है नजमा उर्फ नेहा। जिस धर्म का आदमी मिले, ये वैसा अपना नाम बदल लेती थी। यह लुटेरी दुल्हन कई आदमियों को बेवकूफ बना चुकी थी। किसी दूसरी लड़की के आधार कार्ड पर अपना फोटो चिपकाकर यह महिला खुद को अविवाहित बताती थी। कहती थी कि मजबूरी के चलते अब तक शादी नहीं हुई। इसके बाद चिकनी-चुपड़ी बातें करके यह सामने वाले को फंसाकर मंदिर में शादी कर लेती थी। फिर मामल समेटकर गायब। इसे राजस्थान की जयपुर पुलिस ने पकड़ा है।

मुंबई/जयपुर. जिन लोगों की शादी में अड़चन होती या किसी कारण से नहीं हो पाई, यह महिला उन्हें झांसे में लेकर बेवकूफ बना रही थी। यह है मुंबई की 40 वर्षीय नजमा शेख उर्फ नेहा पाटिल । इस लुटेरी दुल्हन को जयपुर में नार्थ जिले की गलता गेट थाना पुलिस ने पकड़ा है। यह मुंबई से चली ट्रेन में बैठकर जयपुर पहुंची थी। इससे पहले कि यह रफूचक्कर होती, थानाप्रभारी आरपीएस धर्मवीर सिंह चौधरी की टीम ने इसे रेलवे स्टेशन पर इस धरदबोचा गया। 

ऐसी शातिर है यह लुटेरी दुल्हन..
डीसीपी नार्थ डॉ. राजीव पचार ने बताया कि नजमा महाराष्ट्र के ठाणे जिले की रहने वाली है। यह अपने गैंग की मुखिया है। इसकी गैंग में शामिल जयसिंहपुरा खोर ब्रह्मपुरी निवासी शोभारानी सोलंकी व नोरतमल जैन, बदनपुरा गलतागेट निवासी राहुल खंडेलवाल व पंचवटी कॉलोनी जयसिंहपुरा खोर निवासी रवि खंडेलवाल पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे। नजमा पुलिस की पकड़ से दूर थी। इसके खिलाफ जयपुर के ब्रह्मपुरी, सीकर के लक्ष्मणगढ़ और जोधपुर के एक युवक ने शादी का झांसा देकर पैसे हड़पने की शिकायत की थी। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने और भी कइयों को ठगा होगा।

आधार कार्ड के जरिये फंसाती थी
नजमा किसी दूसरी लड़की के आधार कार्ड पर अपना फोटो लगाकर उसका कलर प्रिंट निकाल लेती थी। इसके बाद गैंग के सदस्य उसे अविवाहित बताकर ऐसे लोगों को फंसाते थे, जिनकी शादी नहीं हो पा रही थी। फिर कोई न कोई बहाना बताकर जल्दबाजी में मंदिर में शादी कर लेते थे। लुटेरी दुल्हन ससुराल में सिर्फ एक दिन ठहरती थी। फिर मायके जाने की रस्म का फायदा उठाकर सारा कीमती सामान उठाकर भाग जाती थी। 25 फरवरी को बदनपुरा निवासी सुनीता खंडेलवाल ने गलतागेट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया शोभारानी सोलंकी ने उससे संपर्क किया। सुनीता के बेटे की शादी नहीं हो पा रह थी। झांसा देकर शोभारानी ने 1 लाख रुपए लेकर नेहा से शादी करा दी। इसके बाद वो भाग गई। यह लुटेरी दुल्हन बड़ी शातिर है। पुलिस की गिरफ्त से बचने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करती थी।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BIG REVEAL: धर्म बदलने का दबाव, यौन उत्पीड़न...नासिक में MNC ऑफिस का काला सच उजागर
19 Minute 34 Second Viral Video से दहशत: महाराष्ट्र के गांव में अनजाने खौफ के बीच लोगों ने लिया एक बड़ा फैसला