नाराज होकर चली गई पत्नी तो गुस्साई बेटे ने मां को तड़पा-तड़पाकर मार डाला

Published : Sep 05, 2019, 06:07 PM ISTUpdated : Jan 09, 2020, 07:49 PM IST
नाराज होकर चली गई पत्नी तो गुस्साई बेटे ने मां को तड़पा-तड़पाकर मार डाला

सार

मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है जो मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने देने वाला है। जहां एक  बेटे ने मां को मार डाला। वो भी सिर्फ पत्नी की वजह से। यह घटना बुधवार देर रात की है। 

मुंबई। किसी बात को लेकर अगर बेटा मां से नारज हो जाए तो चलता है। लेकिन यहां एक ऐसा मामला सामने आया है जो मानवता और मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने देने वाला है। हैरान कर देने वाला मामला मुंबई के ठाणे का है। जहां एक  बेटे ने मां को मार डाला। वो भी सिर्फ पत्नी की वजह से। यह घटना बुधवार देर रात की है। अमन हसन मुल्ला, उम्र 28 साल ने मां रुक्साना महमूद को प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी को पुलिस ने आधी रात को कल्याण इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। हसन ने अपराध कबूल कर लिया है।

नाराज होकर मायके गई पत्नी तो मां पर निकाला गुस्सा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटे ने मां की हत्या इसलिए की क्योंकि उसकी पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। मां और पत्नी में आए झगड़ा होता रहता था। पत्नी के जाने के बाद वो परेशान रहने लगा। आरोपी इसके पीछे मां को कसूरवार मानने लगा। इस बात से बौखलाकर उसने मां को दर्दनाक तरीके से मार डाला।

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Painful True Story: वायरल मीम बने लड़के राजेंद्र पंचाल की फोटो के पीछे है दर्दभरी कहानी
Horrible Accident in Nasik: 800 फीट गहरी खाई में गिरी Innova, परिवार के 6 लोगों की मौत