देश के सबसे अमीर नगर निकाय BMC ने 2020-21 के लिए पेश किया 33,441 करोड़ रुपये का बजट

देश के सबसे अमीर नगर निकाय बृहनमुंबई नगर पालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया
 

Asianet News Hindi | Published : Feb 4, 2020 3:21 PM IST / Updated: Feb 04 2020, 08:52 PM IST

मुंबई: देश के सबसे अमीर नगर निकाय बृहनमुंबई नगर पालिका (बीएमसी) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश किया। इसमें मौजूदा कर ढांचे से छेड़छाड़ किए बिना विभिन्न तरह के लाइसेंस शुल्क में पांच प्रतिशत का इजाफा किया गया है। पालिका ने कुल 33,441 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

बीएमसी का अगले वित्त वर्ष का कुल बजट अनुमान पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 8.95 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में 30,692 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था। यह 2018-19 के बजट अनुमान से 12.5 प्रतिशत अधिक था।

Latest Videos

महानगर पालिका की स्थायी समिति के समक्ष बजट पेश

बीएमसी आयुक्त प्रवीण परदेशी ने बृहन मुंबई महानगर पालिका की स्थायी समिति के समक्ष यह बजट पेश किया। यद्यपि कर ढांचे को अपरिवर्तित रखा गया है, लेकिन जन्म प्रमाणपत्र, बाजार लाइसेंस इत्यादि विभिन्न तरह के लाइसेंस शुल्क की दर में पांच प्रतिशत इजाफा किया गया है।

बजट में विभिन्न राजस्व स्रोतों से 2020-21 में 28,448.30 करोड़ रुपये का राजस्व रहने का अनुमान है। यह वित्त वर्ष 2019-20 के बजट अनुमान 24,983.82 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.87 प्रतिशत अधिक है। बीएमसी ने बजट में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अन्य सुविधाओं पर भी जोर दिया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
इन 5 वजहों से हर कोई दशहरा-दिवाली पर खरीदता है सोना
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
थाने में चीखती रही कैप्टन की मंगेतर और पुलिस वाले ने फाड़ दिए कपड़े, की अश्लीलता!