FMCG आउटलेट के तीन कर्मचारियों पर 39 लाख की गड़बड़ी के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Published : Mar 07, 2020, 05:42 PM IST
FMCG आउटलेट के तीन कर्मचारियों पर 39 लाख की गड़बड़ी के आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

सार

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कोल्सेवादी पुलिस ने आउटलेट के प्रबंधक आनंद शर्मा, ऑपरेटर अल्का यादव और सेल्समैन रमाकांत प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक योग गुरु के FMCG आउटलेट के तीन कर्मचारियों के खिलाफ 39 लाख रुपये तक का गबन करने का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने आउटलेट के प्रबंधक समेत 3 लोगों पर दर्ज किया मामला

पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कोल्सेवादी पुलिस ने आउटलेट के प्रबंधक आनंद शर्मा, ऑपरेटर अल्का यादव और सेल्समैन रमाकांत प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्टोर के एरिया सेल्स मैनेजर की शिकायत के अनुसार, तीनों ने जनवरी 2017 से नवंबर 2019 के बीच 39.24 लाख रुपये की गड़बड़ी की।

उन्होंने बताया कि तीनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 381 और धारा 480 का मामला दर्ज किया गया है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट हिन्दी न्यूज ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 16 August 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, MP और छत्तीसगढ़ में बारिश-तूफान, महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट
15 अगस्त 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR में बारिश, यूपी में भारी बारिश; महाराष्ट्र में भी अलर्ट