नहीं थम रहा बाघों की मौत का सिलसिला, पानी से भरी खदान में मृत मिला बाघ

Published : Dec 08, 2019, 04:27 PM ISTUpdated : Dec 08, 2019, 04:29 PM IST
नहीं थम रहा बाघों की मौत का सिलसिला, पानी से भरी खदान में मृत मिला बाघ

सार

नागपुर के रामटेक वन परिक्षेत्र में शनिवार को पानी से भरी खदान में एक बाघ का मृत पाया गया अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, ''वन विभाग के कुछ कर्मचारी एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए बिहड़ा खदान में निरीक्षण पर गए थे

नागपुर: नागपुर के रामटेक वन परिक्षेत्र में शनिवार को पानी से भरी खदान में एक बाघ का मृत पाया गया अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा, ''वन विभाग के कुछ कर्मचारी एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए बिहड़ा खदान में निरीक्षण पर गए थे। उसी समय उन्हें बाघ का शव मैंगनीज खदान पर पानी में तैरते हुए मिला। कर्मचारियों ने इसके बारे में वरिष्ठ वन अधिकारियों को जानकारी दी।''

उन्होंने कहा, ''प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तीन दिन पहले बाघ पानी में गिरकर डूब गया था।'' उन्होंने कहा, ''मौत का सही कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।''

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में इस साल अब तक कुल 18 बाघों की मौत हो चुकी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

India Gas Supply Big Update: कमर्शियल LPG खत्म, रेस्टोरेंट मालिकों ने दी 48 घंटे की चेतावनी
Pune Mumbai Road Crash News: पलभर में उजड़ गई दो जिंदगियां, हाईवे पर बड़ा हादसा