खेलते खेलते मौत के मुहं में समा गई ढाई साल की बच्ची, मां के पलक झपकते ही दुनिया छोड़ गई बेटी

Published : Mar 15, 2020, 08:40 PM ISTUpdated : Mar 15, 2020, 08:41 PM IST
खेलते खेलते मौत के मुहं में समा गई ढाई साल की बच्ची, मां के पलक झपकते ही दुनिया छोड़ गई बेटी

सार

महाराष्ट्र में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मंजिला इमारत की बालकनी से अचानक एक ढाई साल की बच्ची नीचे गिर गई। गिरने के कुछ देर बाद ही मासूम की मौत हो गई।  

नागपुर, महाराष्ट्र में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मंजिला इमारत की बालकनी से अचानक एक ढाई साल की बच्ची नीचे गिर गई। गिरने के कुछ देर बाद ही मासूम की मौत हो गई।

मासूम को खाना खिलाते समय हुआ हादसा
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा नागपुर के साकेत नगरी इलाके में शनिवार को हुआ। जहां बेलतरोड़ी थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब बच्ची की मां उसको खाना खिला रही थी। पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है।

मासूम खेलते-खेलते रेलिंग पर चढ़ गई 
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपनी बेटी को खाने के दौरान किचन में गई और इसी समय वह बालकनी की रेलिंग पर चढ़ गई। जब तक महिला वापस लौटी तो मासूम नीचे सड़क पर पड़ी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

घुटने की सर्जरी के लिए WFH मांगा, HR ने कर दिया इनकार, क्या कंपनी का फैसला कानूनी है?
Weather Update 14 August 2026: दिल्ली-NCR-यूपी में भारी बारिश तो MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में तूफान-बिजली का अलर्ट