सेना के पूर्व अफसर के साथ व्हाट्सऐप पर हुई धोखाधड़ी, हड़प लिए हजारों रुपये

Published : Dec 24, 2019, 04:52 PM IST
सेना के पूर्व अफसर के साथ व्हाट्सऐप पर हुई धोखाधड़ी, हड़प लिए हजारों रुपये

सार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी से व्हाट्सऐप के जरिए धोखाधड़ी कर 40 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारी से व्हाट्सऐप के जरिए धोखाधड़ी कर 40 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कासरवडावली थाने के एक अधिकारी ने यहां मंगलवार को बताया कि पीड़ित सेवानिवृत्त सेना अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि छह दिसंबर को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक मिस कॉल आई थी। उन्होंने जब उस नंबर पर कॉल की तो नंबर नहीं लगा। इस पर उन्होंने उस नंबर पर एक संदेश भेजा।

उन्होंने बताया कि इस पर उस ओर से संदेश के जवाब में बताया गया कि वह उनका मित्र कर्नल हरपाल सिंह है। संदेश का जवाब देने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह और उनकी पत्नी अमेरिका में हैं तथा उनकी एक रिश्तेदार को हृदय संबंधी समस्या है तथा उसे पैसे की जरूरत है।

अभी किसी की गिरफ्तार नहीं 

उस व्यक्ति ने कहा कि चूंकि वह अमेरिका में है, इसलिए अपनी रिश्तेदार को पैसे नहीं भेज सकता। उसने इसके साथ ही एक अकाउंट नंबर भी भेजा। थाना अधिकारी ने दर्ज शिकायत के आधार पर बताया कि पीड़ित ने उसकी बात पर विश्वास करते हुए तत्काल उस अकाउंट में 40 हजार रुपये डाल दिए।

इसके बाद उन्हें उसी नंबर से और संदेश आए जिनमें 20 हजार रुपये और भेजने की मांग की गई। इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने अपने मित्र के नंबर पर कॉल की। मित्र ने उन्हें बताया कि उन्होंने कोई कॉल नहीं की और वह अमेरिका में नहीं, पंजाब के फरीदकोट में हैं।

इसके बाद सेवानिवृत्त अधिकारी ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)
 

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Shocking Crime in Navi Mumbai: पुलिसवाले ने दोस्त को मारा, 191 KM दूर ले जाकर लाश जलाई
India First Musical Road: मुंबई की सड़क अब गाना गाएगी-भरोसा नहीं तो खुद सुन लीजिए, Video