कौन हैं वो लड़के जिन्होंने मुंबई में की कोरियाई लड़की से छेड़खानी, जानें शर्मसार करने वाली ऐसी ही 3 घटनाएं

अतिथि देवो भव: की संस्कृति वाले हमारे देश में एक बार फिर विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 30 नवंबर की रात को मुंबई में एक कोरियन युवती से छेड़खानी की गई। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Ganesh Mishra | Published : Dec 1, 2022 9:09 AM IST / Updated: Dec 01 2022, 03:01 PM IST

Korean Girl Molestation: अतिथि देवो भव: की संस्कृति वाले हमारे देश में एक बार फिर विदेशी युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 30 नवंबर की रात को मुंबई में एक कोरियन युवती से छेड़खानी की गई। दरअसल, साउथ कोरिया से मुंबई आई एक व्लॉगर जब खार इलाके में लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी, तभी रात 8 बजे उसके साथ कुछ मनचले युवकों ने छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं, इस दौरान एक लड़के ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसे जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। युवकों द्वारा युवती से की गई छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आखिर कौन हैं ये युवक, जिन्होंने किया देश को शर्मसार करने का काम? आइए जानते हैं। 

इन युवकों ने की कोरियन युवती से छेड़छाड़ : 
छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने गुरुवार को दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके नाम मुबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी हैं। पुलिस के मुताबिक, मुबनी की उम्र 19 साल जबकि नकीब की 20 साल है। खार पुलिस ने छेड़खानी के इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

युवक ने की जबरन Kiss करने की कोशिश : 
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक कोरियन युवती से टूटी-फूटी अंग्रेजी में बात कर रहा है। इसके बाद वो उसका हाथ पकड़ लेता है और अपनी गाड़ी में बैठने के लिए कहता है। इस पर युवती अपनी छोटी ड्रेस के बारे में बताते हुए उसके साथ जाने से मना करती है। इसके बाद वो युवक युवती को जबरन Kiss करने की कोशिश करता है। जैसे ही युवती वहां से दूर जाने लगती है, तो वो आदमी दोबारा एक दोस्त के साथ बाइक पर आता है और उसे लिफ्ट देने के लिए कहता है। 

कब-कब हुई विदेशी महिलाओं से छेड़खानी : 

कमरे में घुसकर छेड़खानी : 
कब - अप्रैल, 2013
कहां- जयपुर
 
दिल्ली पुलिस का सिपाही और एक फर्जी सब इंस्पेक्टर शराब के नशे में जयपुर के टोंक रोड स्थित एक प्राइवेट होटल के कमरा नंबर 317 में ठहरी दो विदेशी महिलाओं के कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करने लगे। महिलाओं के चिल्लाने पर होटल के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और यूपी निवासी रोबिन खान और पुलिस कॉलोनी दिल्ली निवासी अजीत सिंह को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। रोबिन खान ने दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर होने का फर्जी कार्ड बना रखा था। 

छेड़छाड़ कर बनाया वीडियो : 
कब - 12 फरवरी, 2018
कहां- गुरुग्राम

गुरुग्राम में मानेसर की पहाड़ियों के पास 4 बदमाशों ने विदेशी महिला के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की, बल्कि उसका वीडियो भी बनाया। बदमाशों ने महिला के दोस्त के साथ मारपीट भी की। बदमाशों के चंगुल से किसी तरह छूटी महिला ने मानेसर थाने में शिकायत की। पुलिस ने अगली सुबह तक चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। बता दें कि पीड़िता साउथ कोरिया की रहने वाली थी और घटना वाले दिन अपने दोस्त के साथ जयपुर घूमकर दिल्ली लौट रही थी। 

महिला को अकेली देख करने लगा मास्टरबेट : 
कब - 29 नवंबर, 2022
कहां - अंधेरी, मुंबई

दो दिन पहले ही मुंबई के अंधेरी इलाके में एक विदेशी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। आरोप है कि कैब ड्राइवर ने चलती गाड़ी में महिला के सामने हस्तमैथुन (Masturbation) किया। डीएन नगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 40 साल की अमेरिकी महिला कुछ काम से महीनेभर पहले मुंबई आई थी। कुछ दिनों के लिए वो बाहर गई थी। शनिवार को जब वो प्राइवेट कैब से मुंबई लौट रही थी तो ड्राइवर महिला को अकेली देख मास्टरबेट करने लगा। ये देख महिला मदद के लिए चिल्लाई। ये देख लोग उसकी तरफ दौड़े तो ड्राइवर योगेन्द्र टैक्सी छोड़ भाग गया। बाद में पुलिस ने उस गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी देखें : 

'आई लव यू बोलकर करते हैं छेड़छाड़' टीचर ने बताया क्लास में पढ़ाना और सड़क पर चलना 3 छात्रों ने किया मुश्किल

Share this article
click me!