ट्रेन में यात्रा कर रही थी प्रेग्नेंट महिला, 1 रुपये वाले अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म

Published : Oct 10, 2019, 03:02 PM IST
ट्रेन में यात्रा कर रही थी प्रेग्नेंट महिला, 1 रुपये वाले अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म

सार

29 वर्षीय एक महिला ने एक रुपए वाले क्लिनिक में बच्चे को जन्म दिया। सेंट्रल रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह के क्लिनिक कुछ समय पहले ही शुरू किए थे, जहां पर चिकित्सक महज एक रूपए परामर्श फीस लेते हैं।

ठाणे:  महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर 29 वर्षीय एक महिला ने एक रुपए वाले क्लिनिक में बच्चे को जन्म दिया। अधिकारियों ने बताया कि सुभांती पात्रा रायगढ़ जिले के करजत से उपनगरीय रेलगाड़ी से मुंबई के परेल की यात्रा कर रही थी। तभी उन्हें प्रसव पीड़ा उठी। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल ठाणे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बने ‘एक रुपए वाला क्लिनिक’ में चिकित्सक को इसकी सूचना दी। महिला को क्लिनिक में ले जाया गया जहां सुबह करीब साढ़े छह बजे उसने बेटे को जन्म दिया।

 सेंट्रल रेलवे ने शुरू की थी यह सेवा

क्लिनिक का संचालन एक निजी संस्था करती है। इसके सीईओ डॉ. राहुल घुले ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में अब तक 10 प्रसव करवाए जा चुके हैं। सेंट्रल रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह के क्लिनिक कुछ समय पहले ही शुरू किए थे, जहां पर चिकित्सक महज एक रूपए परामर्श फीस लेते हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

BIG REVEAL: धर्म बदलने का दबाव, यौन उत्पीड़न...नासिक में MNC ऑफिस का काला सच उजागर
19 Minute 34 Second Viral Video से दहशत: महाराष्ट्र के गांव में अनजाने खौफ के बीच लोगों ने लिया एक बड़ा फैसला