
कांगड़ा. हिमाचल प्रदेश में पिछले 2 दिनों की बारिश ने तबाही मचा दी। खासकर; कांगड़ा जिले के लिए तो मानसून आफत की बारिश लेकर आया। पहाड़ों से मानों सैलाब फूट पड़ा। गाड़ियां पत्तों की तरह बह गईं। हादसे में 10 लोग लापता हैं। उनके जीवित होने की अब दुआएं हो रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ को लेकर दु:ख जताते हुए लोगों की सलामती की कामना है।
बचाव कार्य जारी
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) ने कांगड़ा जिले के बोह गांव में कल क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के बाद बचाव अभियान जारी रखा है।
सीएम करेंगे दौरा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया-पिछले दो दिन से हो रही बारिश की वजह से धर्मशाला में काफी नुकसान हुआ है। इसी वजह से प्रदेश में 2 लोगों की मृत्यु भी हुई है और कांगड़ा में 10 लोग लापता है जिनकी तलाश जारी है। जैसे ही हालात सुधरते हैं, मैं धर्मशाला जाकर स्थिति का जायजा लूंगा।
बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। विभिन्न प्राधिकरण राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है। मैं प्रभावित इलाकों के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।”
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.