
भोपाल. यूपी में जनसंख्य नियंत्रण बिल को लेकर शुरू हुईं कोशिशों की देखादेखी भाजपा शासित प्रदेश भी सक्रिय हो गए हैं। असम पहले ही इस दिशा में आगे कदम बढ़ा चुका है। अब मध्य प्रदेश में भी इसे लेकर सुगुबुगाहट होने लगी है। हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक लेटर लिखा है। इसमें मप्र में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई है।
भाजपा विधायक ने सीएम को लिखा लेटर
रामेश्वर शर्मा ने 13 जुलाई को लिखे अपने पत्र में कहा कि मप्र में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाकर जनसंख्या पर नियंत्रण की महती आवश्यकता महसूस की जा रही है। बढ़ती हुई जनंसख्या प्रदेश के विकास, सुशासन और सुरक्षा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। पिछले 10 वर्षों में मप्र में 1.5 करोड़ से अधिक जनसंख्या बढ़ी है। नीचे पढ़ें लेटर
बिहार में भी उठी मांग
मप्र के साथ ही बिहार में भी जनसंख्य नियंत्रण कानून की मांग उठने लगी है। बिहार सरकार में मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जिनके दो से अधिक बच्चे हैं, उन्हें पंचायत चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय की तर्ज पर यह व्यवस्था ग्राम निकायों पर भी लागू हो।
जनसंख्या दिवस पर योगी ने किया था जनसंख्या नीति का ऐलान
विश्व जनसंख्या दिवस(11 जुलाई) को योगी आदित्यनाथ ने यूपी में जनसंख्या नीति एक ऐलान किया था। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद का बयान सामने आया है। VHP ने कुछ सवाल उठाते हुए सुझाव दिए हैं। बता दें कि राज्य विधि आयोग ने जनसंख्या विधेयक-2021 का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है।
यह भी पढ़ें
यूपी की जनसंख्या नीति पर VHP का सवाल और सुझावः एक व्यस्क के कंधे पर आ जाएगा 4 बुजुर्गों का भार
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.